MG ने ओलंपिक में पदक जीतने वालों को दी Windsor EV, जानें किन्हें मिली ये कार

New MG Windsor EV: एमजी ने नीरज चोपड़ा, मनु भाकर, सरबजोत सिंह, स्वप्निल कुसले, अमन शेरावत और कई अन्य खिलाड़ियों को ये कार तोहफे में दी है। विनेश फोगाट इकलौती ऐसी खिलाड़ी हैं जिन्हें बिना मेडल भी ये महंगा तोहफा मिला है। एमजी विंडसर की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एमजी ने खिलाड़ियों को दिया तोहफा
  • गिफ्ट में दी एमजी विंडसर इलेक्ट्रिक
  • नीरज चोपड़ा से मनु भाकर शामिल

New MG Windsor EV: जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की नई विंडसर ईवी अब ओलंपिक में पदक जीतने वालों के पास दिखेगी। कंपनी ने नीरज चोपड़ा, मनु भाकर, सरबजोत सिंह, स्वप्निल कुसले, अमन शेरावत और कई अन्य खिलाड़ियों को ये कार तोहफे में दी है। विनेश फोगाट इकलौती ऐसी खिलाड़ी हैं जिन्हें बिना मेडल भी ये महंगा तोहफा मिला है। एमजी विंडसर की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है। ईवी की कीमत के अलावा अपको 3.5 लाख रुपये बैटरी के किराए के लिए चुकाने होंगे अगर आप सालाना 50,000 किमी तक गाड़ी चलाते हैं।

MG Gifted Windsor EV To Olympic Medalists

एमज विंडस शुरुआत एक्सशोरू कीम 9.99 ला रुपय

वॉइस कंट्रोल वाली सनरूफ

ये इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर चार रंगों - टर्किश ग्रीन, पर्ल व्हाइट, क्ले बेज और स्टारबर्स्ट ब्लैक में उपलब्ध है। इसे बड़े साइज की वॉइस कंट्रोल वाली पैनोरमिक सनरूफ और 18-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कार का इंटीरियर लग्जरी कारों जैसा है जहां ब्लैक लेदरेट सीट्स वाली 135 डिग्री रिक्लाइनिंग रियर सीट्स दी गई हैं। एमजी ने इस इलेक्ट्रिक कार की पिछली सीट्स पर अडजस्टेबल हेडरेस्ट, 3 पॉइंट सीटबेल्ट, रियर एसी वेंट्स और रियर डिफॉगर दिए हैं।

End of Feed