Tata Nexon EV को पछाड़ा, अब ये इलेक्ट्रिक कार बनी भारत की फेवरेट सवारी

New MG Windsor Best Seller EV: एमजी ने इसे बैटरी एज ए सर्विस प्रोग्राम के अंतर्गत पेश किया है जिससे कार की कीमत बहुत आकर्षक हो गई है। अक्टूबर 2024 में एमजी विंडसर की कुल 3,116 यूनिट बिकी हैं जो इस कंपनी की पेट्रोल-डीजल गाड़ियों से भी ज्यादा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एमजी विंडसर ईवी बनी बेस्ट सेलर
  • नैक्सॉन ईवी को बिक्री में छोड़ा पीछे
  • पिछले महीने बिकीं 3,116 विंडसर

New MG Windsor Best Seller EV: जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की नई विंडसर ईवी बिक्री में जोरदार प्रदर्शन कर रही है। कंपनी की इस इलेक्ट्रिक कार ने बिक्री में भारत की बेस्ट सेलर टाटा नैक्सॉन ईवी को पछाड़ दिया है। एमजी विंडसर की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है। ईवी की कीमत के अलावा अपको 3.5 लाख रुपये बैटरी के किराए के लिए चुकाने होंगे अगर आप सालाना 50,000 किमी तक गाड़ी चलाते हैं। एमजी ने इसे बैटरी एज ए सर्विस प्रोग्राम के अंतर्गत पेश किया है जिससे कार की कीमत बहुत आकर्षक हो गई है। अक्टूबर 2024 में एमजी विंडसर की कुल 3,116 यूनिट बिकी हैं जो इस कंपनी की पेट्रोल-डीजल गाड़ियों से भी ज्यादा है।

MG Windsor EV Best Seller

अक्टूबर 2024 में विंडसर की 3,116 यूनिट बिकी हैं जो इस कंपनी की पेट्रोल-डीजल गाड़ियों से भी ज्यादा है

वॉइस कंट्रोल वाली सनरूफ

ये इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर चार रंगों - टर्किश ग्रीन, पर्ल व्हाइट, क्ले बेज और स्टारबर्स्ट ब्लैक में उपलब्ध है। इसे बड़े साइज की वॉइस कंट्रोल वाली पैनोरमिक सनरूफ और 18-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कार का इंटीरियर लग्जरी कारों जैसा है जहां ब्लैक लेदरेट सीट्स वाली 135 डिग्री रिक्लाइनिंग रियर सीट्स दी गई हैं। एमजी ने इस इलेक्ट्रिक कार की पिछली सीट्स पर अडजस्टेबल हेडरेस्ट, 3 पॉइंट सीटबेल्ट, रियर एसी वेंट्स और रियर डिफॉगर दिए हैं।

End of Feed