नई MG Windsor EV की बुकिंग भारत में हुई शुरू, इस तारीख ने मिलेगी डिलीवरी

New MG Windsor EV Bookings Open: एमजी मोटर इंडिया ने नई विंडसर इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। इसमें दिलचस्पी रखने वाले 11,000 रुपये टोकन देकर कार को बुक कर सकते हैं। ईवी की कीमत के अलावा अपको 3.5 लाख रुपये बैटरी के किराए के लिए चुकाने होंगे अगर आप सालाना 50,000 किमी तक गाड़ी चलाते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • एमजी विंडसर ईवी की बुकिंग शुरू
  • 12 अक्टूबर से मिलने लगेगी डिलीवरी
  • 9.99 लाख रुपये है शुरुआती कीमत

New MG Windsor EV Bookings Open: एमजी इंडिया ने सितंबर में ही बिल्कुल नई विंडसर ईवी से पर्दा हटाया है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है। अब कंपनी ने इसकी बुकिंग लेना शुरू कर दिया है और 11,000 रुपये टोकन देकर इसे बुक कर सकते हैं। ईवी की कीमत के अलावा अपको 3.5 लाख रुपये बैटरी के किराए के लिए चुकाने होंगे अगर आप सालाना 50,000 किमी तक गाड़ी चलाते हैं। एमजी ने इसे बैटरी एज ए सर्विस प्रोग्राम के अंतर्गत पेश किया है जिससे कार की कीमत बहुत आकर्षक हो गई है। 12 अक्टूबर से ग्राहकों को कार की डिलीवरी मिलना शुरू हो जाएगी।

MG Windsor EV Launched In India

कंपनी ने इसकी बुकिंग लेना शुरू कर दिया है और 11,000 रुपये टोकन देकर इसे बुक कर सकते हैं

वॉइस कंट्रोल वाली सनरूफ

ये इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर चार रंगों - टर्किश ग्रीन, पर्ल व्हाइट, क्ले बेज और स्टारबर्स्ट ब्लैक में उपलब्ध है। इसे बड़े साइज की वॉइस कंट्रोल वाली पैनोरमिक सनरूफ और 18-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कार का इंटीरियर लग्जरी कारों जैसा है जहां ब्लैक लेदरेट सीट्स वाली 135 डिग्री रिक्लाइनिंग रियर सीट्स दी गई हैं। एमजी ने इस इलेक्ट्रिक कार की पिछली सीट्स पर अडजस्टेबल हेडरेस्ट, 3 पॉइंट सीटबेल्ट, रियर एसी वेंट्स और रियर डिफॉगर दिए हैं।

End of Feed