मर्सिडीज की बिक्री में जोरदार इजाफा, टाटा मोटर्स ने भी दर्ज की बड़ी बढ़त

Tata And Mercedes Sales: Tata Motors और Mercedes-Benz India ने वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में बिक्री के परिणाम घोषित किए हैं। इन दोनों ही कंपनियों में बढ़त दर्ज की है, वहीं मर्सिडीज-बेंज इंडिया के लिए तो ये अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री वाली छ:माही रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मर्सिडीज-बेंज की बिक्री बढ़ी
  • सबसे अच्छी छ:माही बताया
  • टाटा मोटर्स की बिक्री भी बढ़ी

Tata And Mercedes Sales: जर्मनी की लग्जरी कार विनिर्माता कंपनी मर्सिडीज-बेंज की 2024 की पहली छमाही में भारत में बिक्री नौ प्रतिशत बढ़कर 9,262 इकाई हो गई। यह वृद्धि विभिन्न श्रेणियों में मजबूत मांग और बड़ी संख्या में मॉडलों की उपलब्धता के दम पर दर्ज की गई। कंपनी बयान के अनुसार, यह देश में उसकी अभी तक की सबसे अधिक बिक्री वाली छमाही रही। उसने 2023 की जनवरी-जून अवधि में 8,528 इकाइयों की बिक्री की थी।

Mercedes And Tata Sales

यह देश में Mercedes की अभी तक की सबसे अधिक बिक्री वाली छमाही रही।

अभी तक की सर्वश्रेष्ठ छमाही

मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने एक बयान में कहा कि उसकी योजना 2024 की दूसरी छमाही में छह नए उत्पाद पेश करने की है। मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी संतोष अय्यर ने कहा, ‘‘हमने नए तथा अद्यतन उत्पाद, खुदरा क्षेत्र में बेहतर ग्राहक अनुभव के साथ ही सकारात्मक ग्राहक भावनाओं के दम पर अभी तक की सर्वश्रेष्ठ छमाही (पहली) बिक्री दर्ज की।’’

End of Feed