मेथ्यू हेडन ने ऑस्ट्रेलिया में खरीदी महिंद्रा स्कॉर्पियो एन, किनारे लगा दिए सभी विदेश ब्रांड

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 18, 2023, 07:35 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर matthew hayden ने उन्हीं के देश में बाकी विदेशी ब्रांड्स के दरकिनार करते हुए mahindra scorpio n खरीदी है। बेहद जोरदार फीचर्स वाली ये दमदार एसयूवी विदेशी मार्केट में खूब पसंद की जा रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मेथ्यू हेडन ने खरीदी महिंद्रा स्कॉर्पियो एन
  • ऑस्ट्रेलिया में बाकी ब्रांड्स को नकारा
  • 13.76 लाख रुपये है शुरुआती कीमत

Matthew Hayden Mahindra Scorpio N: क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी और वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज मेथ्यू हेडन ने नई एसयूवी खरीदी है। ऑस्ट्रेलिया में रहते हुए मेथ्यू हेडन ने कोई विदेशी ब्रांड नहीं, बल्कि महिंद्रा की स्कॉर्पियो एन खरीदी है। एसयूवी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 13.76 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 24.53 लाख रुपये तक जाती है। भारतीय मार्केट में जहां इस एसयूवी की जोरदार डिमांड है और ग्राहक लंबी वेटिंग काटने को तैयार हैं, वहीं विदेशी मार्केट में भी इसे खासा पसंद किया जा रहा है जहां मुकाबला वि देशी कंपनियों से है।

Matthew Hayden Mahindra Scorpio N

एसयूवी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 13.76 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 24.53 लाख रुपये तक जाती है।

जोरदार है नई स्कॉर्पियो का मुकाबला

महिंद्रा ने नई स्कॉर्पियो एन को अर्बन एसयूवी कहा है जो बिल्कुल नए सिरे से तैयार की गई है और इसके साथ सबकुछ नया दिया गया है। नई जनरेशन मॉडल का एक्सटीरियर और इंटीरियर मौजूदा मॉडल के मुकाबले बिल्कुल नया है। मुकाबले पर नजर डालें तो भारतीय मार्केट में इसका मुकाबला टाटा हैरियर, टाटा सफारी, ह्यून्दे क्रेटा और ह्यून्दे एल्कजार जैसी कारों से होने वाला है।

End of Feed