खत्म हुआ इंतजार, Maruti Suzuki आज भारत में लॉन्च करेगी नई जनरेशन Dzire

2025 Maruti Suzuki Dzire: लंबे समय से ग्राहक इस पैसा वसूल सेडान का इंतजार कर रहे हैं और इससे मारुति की बिक्री में निश्चित तौर पर बड़ा इजाफा होगा। पेट्रोल के साथ नई डिजायर का सीएनजी मॉडल भी पेश किया जाएगा जिसके 2 वेरिएंट्स - VXi और ZXi उपलब्ध होंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज भारत में लॉन्च होगी 2025 डिजायर
  • बड़े बदलावों के साथ आ रही नई सेडान
  • जोरदार माइलेज और पैसा वसूल फीचर्स

2025 Maruti Suzuki Dzire: मारुति सुजुकी नई जनरेशन डिजायर आज लॉन्च करने वाली है। इसकी बुकिंग 11,000 रुपये टोकन के साथ जारी है। लंबे समय से ग्राहक इस पैसा वसूल सेडान का इंतजार कर रहे हैं और इससे मारुति की बिक्री में निश्चित तौर पर बड़ा इजाफा होगा। पेट्रोल के साथ नई डिजायर का सीएनजी मॉडल भी पेश किया जाएगा जिसके 2 वेरिएंट्स - VXi और ZXi उपलब्ध होंगे। एआरएआई का दावा है कि ये कार करीब 34 किमी तक माइलेज देने वाली है। कार का 1.2-लीटर पेट्रोल 5एमटी वेरिएंट 24.79 किमी/लीटर माइलेज देगा, वहीं 1.2-लीटर पेट्रोल 5एएमटी में 25.71 किमी/लीटर तक माइलेज मिलेगा।

New Generation Dzire Launching Today

इसकी बुकिंग 11,000 रुपये टोकन के साथ जारी है

ADAS जैसे फीचर्स मिलेंगे

लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इस कार की खूब सारी जानकरी उजागर कर दी है। ये सेडान नीले रंग में दिखाई दी है जो काफी अलग और आकर्षक है। कई बार टेस्टिंग के दौरान इसे देखा गया है जिसमें एक्सटीरियर और इंटीरियर के लगभग सभी बदलाव सामने आ गए हैं। नई डिजायर के साथ सनरूफ मिलने की पुष्टि अब हो चुकी है, वहीं एडीएएस जैसा हाइटेक सेफ्टी फीचर भी कार को मिल सकता है। कुल मिलाकर कीमत के हिसाब से नई जनरेशन मारुति सुजुकी डिजायर देश की सबसे पैसा वसूल कारों में शामिल हो जाएगी।

End of Feed