Maruti Suzuki Swift की बिक्री में लगातार आ रही गिरावट, ग्राहकों की दिलचस्पी बदली

Maruti Suzuki Swift Sales Drop: कंपनी ने नवंबर 2024 में स्विफ्ट की साल दर साल बिक्री में 4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। नवंबर में कंपनी ने स्विफ्ट की कुल 14,737 यूनिट बेची हैं जो पिछले साल इसी महीने 15,311 यूनिट थी। बता दें कि जून 2024 के बाद से ही इस कार की बिक्री में लगातार गिरावट आ रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी स्विफ्ट की बिक्री घटी
  • नवंबर में 4 प्रतिशत कम हो गई सेल
  • 14,737 यूनिट की बेच पाई कंपनी

Maruti Suzuki Swift Sales Drop: भारतीय मार्केट में अब छोटी कारों की बिक्री कम और कॉम्पैक्ट एसयूवी और उससे बड़ी कारों की बिक्री काफी बढ़ गई है। इसका सीधा असर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट पर भी पड़ा है। कंपनी ने नवंबर 2024 में स्विफ्ट की साल दर साल बिक्री में 4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। नवंबर में कंपनी ने स्विफ्ट की कुल 14,737 यूनिट बेची हैं जो पिछले साल इसी महीने 15,311 यूनिट थी। बता दें कि जून 2024 के बाद से ही इस कार की बिक्री में लगातार गिरावट आ रही है। नई जनरेशन मॉडल लॉन्च करने के बावजूद इस किफायती हैचबैक की बिक्री में कोई इजाफा नहीं हुआ है, इसके अलावा कंपनी नए मॉडल पर भी बंपर डिस्काउंट दे रही है।

Maruti Suzuki Swift Sales Drop

नवंबर में कंपनी ने स्विफ्ट की कुल 14,737 यूनिट बेची हैं जो पिछले साल इसी महीने 15,311 यूनिट थी

डिस्काउंट से भी बात नहीं बनी

भारत में ऑटोमोटिव इंडस्ट्री इतनी तेजी से बढ़ रही है कि मुकाबला तप के लाल हो गया है। हालात ये हैं कि हालिया लॉन्च कार पर भी वाहन निर्माता बड़े डिस्काउंट देने लगी हैं। मारुति सुजुकी ने कुछ समय पहले ही भारत में नई जनरेशन स्विफ्ट लॉन्च की थी, अब कंपनी इसपर स्टॉक क्लीयरेंस ऑफर दे रही है। नई जनरेशन स्विफ्ट हैचबैक पर 60,000 रुपये तक डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी ने स्विफ्ट सीएनजी पर पिछले महीने 35,000 रुपये डिस्काउंट दिया था, अब ये डिस्काउंट दिसंबर 2024 में बढ़कर 55,000 रुपये हो गया है। हालांकि बिक्री पर इसका असर दिखाई नहीं दे रहा है।

End of Feed