Maruti Suzuki की सबसे महंगी कार का नाम है ‘इंविक्टो’, 19 June से शुरू होगी बुकिंग

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jun 13, 2023, 06:36 PM IST

Maruti Suzuki 5 जुलाई को भारत में बिल्कुल नई Invicto Premium MPV लॉन्च करने वाली है। ये कंपनी की सबसे महंगी कार होगी जिसकी बुकिंग 19 जून से शुरू होगी और इसकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है।

KEY HIGHLIGHTS
  • Maruti Suzuki Invicto
  • 19 जून से शुरू होगी बुकिंग
  • 5 जुलाई को लॉन्च होगी कार

Maruti Suzuki Invicto Bookings: मारुति सुजुकी 5 जुलाई को अपनी सबसे महंगी कार भारत में लॉन्च करने वाली है जिसका नाम इंविक्टो रखा गया है। कंपनी ने ये जानकारी भी दी है कि नई प्रीमियम एमपीवी की बुकिंग 19 जून से शुरू की जाएगी। ये नई गाड़ी असल में टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस होगी जिसे मारुति सुजुकी की बैजिंग के साथ बेचा जाने वाला है। टोयोटा और मारुति सुजुकी बीते कुछ साल से साथ काम कर रही हैं और इन दोनों कंपनियों की गाड़ियां दोनों ब्रांड नेम के साथ बेची जा रही हैं। बलेनो-ग्लांजा, ब्रेजा-अर्बन क्रूजर और कई इसी पार्टनरशिप के उदाहरण हैं।

Maruti Suzuki Invicto

कंपनी ने ये जानकारी भी दी है कि नई प्रीमियम एमपीवी की बुकिंग 19 जून से शुरू की जाएगी

End of Feed