Maruti Suzuki 25 Million Sales: मारुति सुजुकी ने 9 जनवरी को भारतीय मार्केट में 2.5 करोड़ कारें बेचने का आंकड़ा पार कर लिया है. देश में इतनी बड़ी संख्या में कारें बेचने वाली मारुति सुजुकी पहली कंपनी बन गई है जो बिक्री के मामले में भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता है और 1983 से देश में व्यापार कर रही है. सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के मालिकाना हक वाली मारुति सुजुकी ने मारुति 800 के साथ इस दौड़ की शुरुआत की थी. इस समय ग्राहकों में अपनी कार का शौक या जरूरत नाम मात्र की थी.
अगस्त 2010 में सीएनजी तकनीक कंपनी कारों में लेकर आई जो अब तब मारुति सुजुकी का फोकस बनी हुई हैं.
भारत का चहेता कार ब्रांड
समय गुजरते रहा और भारत में कारों की खरीद-बिक्री तेजी पकड़ती गई है और इस बीच मारुति सुजुकी ग्राहकों का चहेता कार ब्रांड बनकर उभरी. तीन दशक से भी ज्यादा समय गुजारने के बाद मारुति सुजुकी भारत में सिर्फ 50 लाख कारें 2006 बेच पाई थी. हालांकि इसके बाद कंपनी ने वैगनआर, स्विफ्ट और ऑल्टो जैसे प्रोडक्ट्स के साथ कार लाइनअप में इजाफा किया. अगस्त 2010 में सीएनजी तकनीक कंपनी कारों में लेकर आई जो अब तब मारुति सुजुकी का फोकस बनी हुई हैं. यही वजह रही कि अगले 6 साल में यानी फरवरी 2012 तक कंपनी ने 1 करोड़ कारें बेचने का आंकड़ा पार किया.
2012 से 2019 के बीच बिक्री डबल
2012 में 1 करोड़ कारें बेचने का आंकड़ा छूने वाली मारुति सुजुकी ने अगले 1 करोड़ ग्राहक लगभग 7 साल में हासिल कर लिए. कंपनी ने 2019 में 2 करोड़ कारें बेचने का कारनामा कर दिखाया. फिलहाल मारुति भारतीय मार्केट में कुल 17 मॉडल्स बेच रही है, इनमें से सस्ती कारें ग्राहकों को सबसे ज्यादा पसंद आती है और बिक्री में भी सबसे बड़ा योगदान इन्हीं का होता है. लंबे समय से कंपनी सिर्फ पेट्रोल कारें बेच रही है और अब इलेक्ट्रिक कारें भी जल्द मार्केट में लाई जाएंगी जिन्हें हाल में हुए ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस किया गया है.
