Maruti Sales: जून में मारूति ने बेंचे 12 फीसदी ज्यादा वाहन, छोटी नहीं इन कारों ने दिखाया जलवा

Maruti Sales: ऑल्टो और एस-प्रेसो सहित छोटी कारों की बिक्री जून 2023 में 14,054 इकाइयों से घटकर पिछले महीने 9,395 इकाई रह गई।बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस, स्विफ्ट, टूर एस और वैगनआर सहित कॉम्पैक्ट कार की बिक्री जून में 64,049 इकाई रही, जबकि एक साल पहले इसी महीने में 64,471 इकाई थी।

Maruti Sales:देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की जून महीने में कुल थोक बिक्री 12 प्रतिशत बढ़कर 1,79,228 इकाई रही।मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने एक बयान में कहा कि कंपनी की पिछले साल इसी महीने में थोक बिक्री 1,59,418 इकाई थी। इसमें घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री तीन प्रतिशत बढ़कर 1,37,160 इकाई रही। जो जून 2023 में यह 1,33,027 इकाई थी।

Maruti Suzuki Sales In June

मारुति सुजूकी जून में बढ़ी मांग

इन कारों की गिरी मांग

कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ऑल्टो और एस-प्रेसो सहित छोटी कारों की बिक्री जून 2023 में 14,054 इकाइयों से घटकर पिछले महीने 9,395 इकाई रह गई।बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस, स्विफ्ट, टूर एस और वैगनआर सहित कॉम्पैक्ट कार की बिक्री जून में 64,049 इकाई रही, जबकि एक साल पहले इसी महीने में 64,471 इकाई थी। हल्के वाणिज्यिक वाहन सुपर कैरी की बिक्री 2,758 इकाई रही, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 2,992 इकाई थी।

End of Feed