नई मारुति सुजुकी जिम्नी पर त्योहारी सीजन में मिला बंपर डिस्काउंट, 1 लाख तक बचेंगे

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 16, 2023, 07:45 PM IST

Maruti Suzuki ने नवंबर 2023 में ग्राहकों की दिवाली और भी ज्यादा हैप्पी बनाने के लिए 1 लाख रुपये तक डिस्काउंट Jimny पर दिया है। यहां फायदा ग्राहकों को 30 नवंबर से पहले मिलेगा जो बड़ा आकर्षण है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जिम्नी पर बंपर डिस्काउंट मिला
  • 1 लाख रुपये तक होगी सेविंग
  • 30 नवंबर तक मिलेगा ये फायदा

Maruti Suzuki Jimny Festive Offers: त्योहारी सीजन में मारुति सुजुकी ने हालिया लॉन्च जिम्नी एसयूवी पर 1 लाख रुपये तक दमदार डिस्काउंट उपलब्ध कराया है। बता दें कि इस ऑफरोड लाइफस्टाइल एसयूवी को कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2023 में ही लॉन्च किया है और अब चुनिंदा डीलरशिप इसपर बंपर ऑफर्स दे रही हैं। 30 नवंबर से पहले नई जिम्नी की खरीद पर 50,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस ग्राहकों को जेटा वेरिएंट पर मिल रहा है। हालांकि इसके टॉप मॉडल अल्फा पर सिर्फ 20,000 रुपये की छूट मिल रही है।

Maruti Suzuki Jimny 5 Door Launch Timeline

50,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस ग्राहकों को जेटा वेरिएंट पर मिल रहा है

2-व्हील और 4-व्हील ड्राइव

भारत पहला मार्केट है जहां मारुति सुजुकी ने जिम्नी के 5-डोर वेरिएंट को लॉन्च किया है। इसका उत्पादन गुरुग्राम प्लांट में किया जा रहा है और विदेशों में इस वेरिएंट का भारत से निर्यात भी शुरू हो गया है। मारुति सुजुकी जिम्नी जेटा और अल्फा वेरिएंट्स में लॉन्च की गई है जिसे आगे 6 ट्रिम्स में बांटा गया है। ऑफरोडिंग के लिए नई जिम्नी बहुत जोरदार विकल्प है जिसके साथ सुजुकी का ऑलग्रिप प्रो 4डब्ल्यूडी सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा 2डब्ल्यूडी सिस्टम भी एसयूवी के साथ मुहैया कराया गया है।

End of Feed