भारत में इस समय लॉन्च होगी पहली Maruti Suzuki इलेक्ट्रिक कार, जानें टाइमलाइन

Maruti Suzuki e Vitara Launch Timeline: बेहतरीन लुक और शानदार स्टाइल वाली इस मिडसाइज एसयूवी कंपनी की भारत में पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी है। देश में इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट दमदार मुकाबला देख रहा है, इनमें टाटा कर्व ईवी, एमजी जेडएस ईवी के साथ आगामी क्रेटा ईवी और महिंद्रा बीई 05 शामिल हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी ई विटारा लॉन्च टाइमलाइन
  • जनवरी 2025 में शुरू हो सकती है बिक्री
  • Bharat Mobility Expo में भी दिखेगी

Maruti Suzuki e Vitara Launch Timeline: हाल में सुजुकी ने बिल्कुल नई ई विटारा से पर्दा हटा लिया है जो मारुति ईवीएक्स का प्रोडक्शन वर्जन है। बेहतरीन लुक और शानदार स्टाइल वाली इस मिडसाइज एसयूवी कंपनी की भारत में पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी है। देश में इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट दमदार मुकाबला देख रहा है, इनमें टाटा कर्व ईवी, एमजी जेडएस ईवी के साथ आगामी क्रेटा ईवी और महिंद्रा बीई 05 शामिल हैं। मारुति सुजुकी जनवरी 2025 में होने वाले भारत मोबिलिटी शो में नई ई विटारा शोकेस करने वाली है। अब ये जानकारी मिली है कि अगले 2 महीने में ये कार भारत में लॉन्च हो जाएगी, संभव है कि इसी मोबिलिटी शो में कंपनी नई ई विटारा लॉन्च कर देगी।

Maruti Suzuki e Vitara Launch Timeline

माुति सुुकी नवरी 2025 में ोने ाले ारत मोबििट शो मे विारा केस रने ाल है

दिखने में जोरदार है ई विटारा

मारुति सुजुकी संभवतः ऑटो एक्सपो में ही इस कार की कीमत बताएगी। इसे बहुत अच्छे लुक में तैयार किया गया है। इसके अगले और पिछले हिस्से में ट्राई स्लैश एलईडी डीआरएल लगाए गए हैं। एडब्ल्यूडी वर्जन में आपको 19 इंच के व्हील्स दिए गए हैं, वहीं पिछले डोर हैंडर पुरानी स्विफ्ट जैसे दिख रहे हैं। कंपनी ने इसके केबिन में खूब सारे हाइटेक फीचर्स दिए हैं जिनमें इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक्स, हिल डिसेंट कंट्रोल, सिंगल जोन ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर, ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो जैसे कई फीचर्स शामिल हैं।

End of Feed