Maruti Suzuki Grand Vitara का नया Dominion Edition लॉन्च, त्योहारी सीजन में नया ऑप्शन

Maruti Suzuki Grand Vitara Dominion Edition: मारुति सुजुकी ने ग्राहकों के बीच पॉपुलर ग्रैंड विटारा एसयूवी का नया डौमिनियन लिमिटेड एडिशन लॉन्च कर दिया है। डेल्टा, जेटा और अल्फा वेरिएंट में उपलब्ध इस स्पेशल एडिशन की कीमत इन तीनों वेरिएंट्स के स्टैंडर्ड मॉडल से क्रमशः 48,599 रुपये, 49,999 रुपये और 52,699 रुपये ज्यादा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा डौमिनियन एडिशन
  • त्योहारी सीजन में लॉन्च हुआ स्पेशल एडिशन
  • SUV को मिला नया स्टाइलिंग किट आकर्षक

Maruti Suzuki Grand Vitara Dominion Edition: मारुति सुजुकी ने त्योहारी सीजन शुरू होते ही ग्राहकों के बीच पॉपुलर ग्रैंड विटारा एसयूवी का नया डौमिनियन लिमिटेड एडिशन लॉन्च कर दिया है। डेल्टा, जेटा और अल्फा वेरिएंट में उपलब्ध इस स्पेशल एडिशन की कीमत इन तीनों वेरिएंट्स के स्टैंडर्ड मॉडल से क्रमशः 48,599 रुपये, 49,999 रुपये और 52,699 रुपये ज्यादा है। ग्रैंड विटारा के पेट्रोल और सीएनजी दोनों वेरिएंट्स पर आपको डौमिनियन वेरिएंट पेश किया गया है। इसके शानदार लुक में इन खास अपग्रेड्स से चार चांद लग गए हैं। बता दें कि ग्रैंड विटारा के हाइब्रिड वेरिएंट पर स्पेशल एडिशन नहीं मिलेगा।

Maruti Suzuki Grand Vitara Dominion Edition

ग्रैं िटारा के पे्रोल सीएन दोनों रिंट्स पर आपको ौमिनियन वेरिएंट ेश िय गया

कितना स्पेशल है डौमिनियन एडिशन

मारुति सुजुकी ने ग्रैंड विटारा के डौमिनियन लिमिटेड एडिशन को फ्रंट बंपर एक्सटेंडर, रियर स्किड प्लेट, प्रीमियम बॉडी कवर, प्रीमियम कार केयर किट, डोर वाइसर, फ्रंट स्किड गार्निश, ओआरवीएम गार्निश, हेडलैंप गार्निश, बॉडी साइड मोल्डिंग, टेललैंप गार्निश, बैक डोर गार्निश, ऑल वेदर 3डी मैट, इंटीरियर स्टाइलिंग किट - ल्यूक्स डाउन वुड, नैक्सा कुशन, प्लास्टिक स्कफ पर डोर सिल गार्ड, ट्रंक सिल लोडिंग प्रोटेक्शन, 3डी बूट मैट, साइड स्टेप और सीट कवर्स इसके नए स्टाइलिंग किट में दिए गए हैं।

End of Feed