ADAS सूट वाली Maruti Suzuki Fronx टेस्टिंग करती दिखी, जल्द हो सकती है लॉन्च

Maruti Suzuki Fronx ADAS: मारुति सुजुकी की नई फ्रॉन्क्स भारत में खूब पसंद की जा रही है और अब इसका नया वेरिएंट टेस्टिंग करता दिखा है। हाल में फ्रॉन्क्स को ADAS सूट के साथ देखा गया है जो देश में जल्द लॉन्च हो सकती है। कार की अगली ग्रिल पर ADAS सेंसर नजर आया है, इसके अलावा हाइब्रिड इंजन भी दिया जा सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ADAS के साथ दिखी मारुति फ्रॉन्क्स
  • अगली ग्रिल पर दिखा ADAS सेंसर
  • जल्द हाइब्रिड इंजन भी मिल सकता

Maruti Suzuki Fronx ADAS: मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स भारतीय मार्केट में खासी पॉपुलर हो चुकी है और हाल में इसे जापान में भी लॉन्च किया गया है। अब इस किफायती और पैसा वसूल कार को ADAS सूट के साथ टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इससे साफ है कि कंपनी अब इस धाकड़ सेफ्ट फीचर वाला वेरिएंट भारत लाया जाने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी 2025 की शुरुआती में ADAS और हाइब्रिड इंजन के साथ नई फ्रॉन्क्स भारत में लॉन्च करेगी। हालिया स्पाय फोटो में कार की अगली ग्रिल पर ADAS सेंसर नजर आया है, यानी ऑटो एक्सपो 2025 में इसे पेश कर सकती है।

Mruti Suzuki Fronx With ADAS

कार की अगली ग्रिल पर ADAS सेंसर नजर आया है, यानी ऑटो एक्सपो 2025 में इसे पेश कर सकती है

हाइटेक फीचर्स से लैस

अब इस एसयूवी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7.51 लाख रुपये हो गई है जो टॉप मॉडल के लिए 13.13 लाख तक जाती है। मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स के केबिन में कनेक्टेड कार तकनीक, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जर, 9-इंच एचडी स्मार्टप्ले प्रोप्लस इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो दिए गए हैं। सेफ्टी की बात करें तो यहां 6 एयरबैग्स, 3 पॉइंट ईएलआर सीटबेल्ट, ईएसपी के साथ हिल होल्ड असिस्ट, रोल ओवर मिटिगेशन, एबीएस के साथ ईबीडी और ब्रेक असिस्ट के अलावा आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर्स जैसे कई अन्य फीचर्स दिए गए हैं।

End of Feed