Maruti Suzuki Standard Warranty Extended: मारुति सुजुकी ने अपने ग्राहकों की खरीद के अनुभव को और भी बेहतर बनाने के लिए नया वारंटी प्रोग्राम पेश किया है। पहले कंपनी के सभी वाहनों को सामान्य तौर पर 2 साल या 40,000 किमी तक वारंटी के साथ बेचा जा रहा था। अब मारुति सुजुकी ने इसे बढ़ाकर 3 साल और 1,00,000 किमी -जो पहले खत्म हो- कर दिया है। जो भी ग्राहक 9 जुलाई 2024 से नया वाहन लेंगे, उन्हें बढ़ी हुई वारंटी के साथ वाहन उपलब्ध कराया जाएगा।
मारुति सुजुकी ने इसे बढ़ाकर 3 साल और 1,00,000 किमी (जो पहले खत्म हो) कर दिया है।
एक्सटेंडेड वारंटी कवरेज भी मिला
मारुति सुजुकी ने अपनी सभी कारों पर एक्सटेंडेड वारंटी उन 11 मुख्य पुर्जो पर उपलब्ध कराई है जो पहले सिर्फ सामान्य वारंटी में ही शामिल थे। कंपनी ने इसके लिए 3 पैकेज दिए हैं जिनमें प्लैटिनम, रॉयल प्लैटिनम और सॉलिटियर पैकेज शामिल हैं। प्लैटिनम पैकेज में ग्राहक अपनी कार की वारंटी को 4 साल या 1,20,000 किमी तक बढ़ा सकते हैं। रॉयल प्लैटिनम में 5 साल या 1,40,000 किमी तक वारंटी को बढ़ाया जा सकता है, वहीं सॉलिटियर पैकेज में 6 साल या 1,60,000 किमी तक वारंटी कार पर मिलेगी।
ग्राहकों से हमारा जिंदगी का नाता
ग्राहकों के लिए सामान्य तौर पर बढ़ी हुई वारंटी पेश करते हुए मारुति सुजुकी की मार्केटिंग और सेल्स के सीनियर एग्जिक्यूटिव ऑफिसर पार्थो बैनर्जी ने कहा, “हम ग्राहकों से जीवन भर का रिश्ता बनाने के लिए उत्सुक रहते हैं। इसी राह में ग्राहकों की खरीद का अनुभव और बेहतर बनाने के लिए हमने सामान्य तौर पर कारों पर मिलने वाली वारंटी को बढ़ा दिया है। इसके अलावा हमने 6 साल या 1,60,000 किमी तक का एक्सटेंड वारंटी प्रोग्राम भी पेश किया है।”
