देखते ही देखते बिक गईं 2 लाख Maruti Suzuki Fronx, क्या है इस कार की खासियत

Maruti Suzuki Fronx 2 Lakh Sales: अप्रैल 2023 में पहली बार लॉन्च हुई इस कार की 2 लाख यूनिट कंपनी ने सिर्फ 17 महीनों में ही बेच ली हैं। कंपनी ने 10 महीने में ही इस पैसा वसूल कार की 1 लाख यूनिट बेचने का आंकड़ा छू लिया था, वहीं 14 महीने बाद इसकी बिक्री 1.50 लाख यूनिट तक पहुंच गई थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिक गईं 2 लाख Maruti Fronx
  • डेढ़ साल में बिक्री का ये आंकड़ा पार
  • ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है कार

Maruti Suzuki Fronx 2 Lakh Sales: मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स को भारतीय ग्राहकों का खूब प्यार मिल रहा है, यही वजह है कि इसने बिक्री में मील का नया पत्थर कायम किया है। अप्रैल 2023 में पहली बार लॉन्च हुई इस कार की 2 लाख यूनिट कंपनी ने सिर्फ 17 महीनों में ही बेच ली हैं। कंपनी ने 10 महीने में ही इस पैसा वसूल कार की 1 लाख यूनिट बेचने का आंकड़ा छू लिया था, वहीं 14 महीने बाद इसकी बिक्री 1.50 लाख यूनिट तक पहुंच गई थी। अब त्योहारी सीजन शुरू होते ही महज 3 महीने में बाकी की 50,000 यूनिट बिक चुकी हैं। कंपनी को विश्वास है कि फेस्टिव सीजन में इस कार की जोरदार बिक्री होने वाली है।

Maruti Suzuki Fronx 2 Lakh Sales

अप्रैल 2023 में पहली बार लॉन्च हुई इस कार की 2 लाख यूनिट कंपनी ने बेच ली हैं

Maruti Suzuki Fronx ADAS

मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स भारतीय मार्केट में खासी पॉपुलर हो चुकी है और हाल में इसे जापान में भी लॉन्च किया गया है। अब इस किफायती और पैसा वसूल कार को ADAS सूट के साथ टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इससे साफ है कि कंपनी अब इस धाकड़ सेफ्ट फीचर वाला वेरिएंट भारत लाया जाने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी 2025 की शुरुआती में ADAS और हाइब्रिड इंजन के साथ नई फ्रॉन्क्स भारत में लॉन्च करेगी। हालिया स्पाय फोटो में कार की अगली ग्रिल पर ADAS सेंसर नजर आया है, यानी ऑटो एक्सपो 2025 में इसे पेश कर सकती है।

End of Feed