इस साल 6 लाख CNG कारें बेचने का टार्गेट लेकर चल रही Maruti, पूरा होगा लक्ष्य!

Maruti Suzuki CNG Cars Sales Target: प्रमुख वाहन कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) चालू वित्त वर्ष (2024-25) में लगभग छह लाख सीएनजी वाहन बेचने की योजना बना रही है। यह पिछले वित्त वर्ष (2023-24) की तुलना में लगभग 25 प्रतिशत अधिक है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी का CNG सेल्स टार्गेट
  • इस साल 6 लाख कारें बेचने का लक्ष्य
  • पिछले साल से 25 फीसदी है ज्यादा

Maruti Suzuki CNG Cars Sales Target: भारत में बढ़ते प्रदूषण को अब जानलेवा कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा, इसे नियंत्रण में रखने के लिए सरकार और वाहन निर्माता दोनों ध्यान दे रही हैं। प्रमुख वाहन कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) चालू वित्त वर्ष (2024-25) में लगभग छह लाख सीएनजी वाहन बेचने की योजना बना रही है। यह पिछले वित्त वर्ष (2023-24) की तुलना में लगभग 25 प्रतिशत अधिक है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि कंपनी ने बुधवार को अपने सीएनजी मॉडल उत्पादों का विस्तार करते हुए अपनी प्रीमियम हैचबैक स्विफ्ट को एस-सीएनजी के साथ बाजार में उतारा।

Maruti Suzuki S-CNG Cars Sales Target

मारुति सुजुकी इंडिया FY 2024-25 में लगभग 6 लाख CNG वाहन बेचने की योजना बना रही है

4.77 लाख सीएनजी वाहनों की बिक्री

एमएसआई के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (विपणन एवं बिक्री) पार्थो बनर्जी ने पीटीआई-भाषा से कहा, “चालू वित्त वर्ष में हमारा लक्ष्य करीब छह लाख सीएनजी गाड़ियां बेचने का है। पिछले साल हमने करीब 4.77 लाख सीएनजी वाहनों की बिक्री की थी।” उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-अगस्त की अवधि में वाहन प्रमुख ने अब तक 2.21 लाख गाड़ियां बेची हैं। नई स्विफ्ट तीन वेरिएंट में आती है और इनकी कीमत क्रमशः 8.19 लाख रुपये, 8.46 लाख रुपये और 9.19 लाख रुपये है। बनर्जी ने कहा कि एस-सीएनजी ट्रिम्स 32.85 किमी/किलोग्राम की ईंधन दक्षता प्रदान करती है।

End of Feed