टाटा नैक्सॉन Vs महिंद्रा XUV 3XO: आपके लिए कौन सी कार है बेस्ट, जानिये यहां

कुछ ही समय पहले महिंद्रा ने XUV 3XO को भारत में लॉन्च किया था। इस कार की शुरुआती कीमत 7.49 लाख रुपये है और अन्य कारों के साथ-साथ यह कार टाटा नैक्सॉन से भी मुकाबला करती है। आज हम महिंद्रा XUV 3XO की तुलना टाटा नैक्सॉन के साथ करेंगे और जानेंगे कि आखिर किस कार में आपको क्या खास फीचर्स मिलते हैं?

Mahindra XUV 3XO Vs Tata Nexon: कुछ समय पहले ही महिंद्रा ने भारत में अपनी नई SUV, XUV 3XO को लॉन्च किया था। यह SUV भारत के लोगों को इतनी ज्यादा पसंद आई कि बुकिंग की शुरुआत होने के मात्र 1 घंटे के भीतर ही इस कार की 50,000 यूनिट्स बुक की जा चुकी थी। भारत में इस कार को 7.49 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था और इस कीमत पर यह कार मारुती सुजुकी ब्रेजा, टाटा पंच, किआ सोनेट के साथ-साथ भारत की फेवरेट कारों में से एक टाटा नैक्सॉन से भी मुकाबला करती है। आज हम आपको इन दोनों कारों में मौजूद जबरदस्त फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं ताकि आप अपने लिए बेहतर विकल्प को चुन सकें।

Tata Nexon Vs Mahindra XUV 3XO

टाटा नैक्सॉन Vs महिंद्रा XUV 3XO

नैक्सॉन Vs XUV 3XO: माइलेज, कीमत और इंजन

भारत में XUV 3XO की शुरुआती कीमत 7.49 लाख रुपये है जबकि टाटा नैक्सॉन की शुरुआती कीमत 8 लाख रुपये है। XUV 3XO में 1197cc का एम-स्टैलियन इंजन देखने को मिलता है जो 110 हॉर्सपावर की ताकत और 200nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। दूसरी तरफ टाटा नैक्सॉन में 1.2 लीटर का टर्बोचार्ज्ड रेवोट्रॉन इंजन देखने को मिलता है जो 118 हॉर्सपावर की ताकत और 170nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। XUV 3XO 18.89 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देती है जबकि टाटा नैक्सॉन 17.44 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देती है।

End of Feed