रॉकेट हुई Mahindra Thar Roxx की वेटिंग, अभी बुकिंग करने पर 2026 तक मिलेगी डिलीवरी

New Mahindra Thar Roxx Waiting: लॉन्च होते ही महिंद्रा की नई रॉक्स एसयूवी सुपरहिट हो गई है और बुकिंग शुरू होने के महज 60 मिनट में ही कंपनी ने 1.78 लाख बुकिंग हासिल कर ली हैं। ये डिमांड पहले दिन से लगातार जोरदार बनी हुई है और अब इसका असर वेटिंग पीरियड के रूप में दिखने लगा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • रॉकेट हुई नई थार रॉक्स की वेटिंग
  • 18 महीने तक करना होगा इंतजार
  • अभी बुक करने पर 2026 में मिलेगी

New Mahindra Thar Roxx Waiting: महिंद्रा ने हाल ही में 12.99 लाख रुपये शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर नई थार रॉक्स भारत में लॉन्च की है। लॉन्च होते ही महिंद्रा की नई रॉक्स एसयूवी सुपरहिट हो गई है और बुकिंग शुरू होने के महज 60 मिनट में ही कंपनी ने 1.78 लाख बुकिंग हासिल कर ली हैं। ये डिमांड पहले दिन से लगातार जोरदार बनी हुई है और अब इसका असर वेटिंग पीरियड के रूप में दिखने लगा है। कंपनी अब इस धाकड़ एसयूवी पर 18 महीने तक की वेटिंग दे रही है, यानी अगर आज आप इस एसयूवी की बुकिंग करेंगे तो 2026 में इसकी डिलीवरी मिलेगी।

New Mahindra Thar Roxx Waiting Period

कंपनी अब इस धाकड़ एसयूवी पर 18 महीने तक की वेटिंग दे रही है।

कितना बदला एक्सटीरियर

एक्सटीरियर की बात करें तो नई थार रॉक्स को इसके स्टैंडर्ड मॉडल से मिलता-जुलता लुक दिया गया है। हालांकि ताजा लुक के लिए नई 6 स्लैट ग्रिल, गोल एलईडी हेडलाइट्स, सी आकार के डीआरएल और अगले बंपर से जुड़े फॉग लाइट्स दिए गए हैं। अब इंडिकेटर्स एसयूवी के अगले फैंडर्स पर लगा दिए गए हैं, वहीं नई थार रॉक्स के साथ अलॉय व्हील्स भी काफी आकर्षक और अलग किस्म के दिए गए हैं। नई थार रॉक्स 7 रंगों - टेंगो रेड, ऐवरेस्ट व्हाइट, स्टेल्थ ब्लैक, बैटलशिप ग्रे, बर्न्ट सिएना, फॉरेस्ट ग्रीन और नेबुला ब्लू में पेश की गई है।

End of Feed