Mahindra Thar 2024: हाल ही में महिंद्रा ने अपनी ऑफ रोड किंग कार, थार का नया 5 डोर वेरिएंट भारत में लॉन्च किया है। लॉन्च होने के बाद से ही यह कार लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। नई थार में पावर्ड और वेंटिलेटेड सीट्स, पनारोमिक सनरूफ, लेवल 2 ADAS, इंटेली टर्न, क्रॉल असिस्ट और भी बहुत से जबरदस्त फीचर्स ऑफर किये गए हैं। अपने इन धांसू फीचर्स की वजह से ही नई वाली थार फिलहाल चर्चा का विषय बनी हुई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनमें से कुछ फीचर्स ऐसे भी हैं जो थार ने महिंद्रा XUV 700 से लिए हैं। आइये आपको इन खास फीचर्स के बारे में बताते हैं।
महिंद्रा XUV 700 से उधार लिए हैं ये फीचर्स, तब जाकर रॉक कर रही है नई थार
पावर्ड और वेंटिलेटेड सीट्स
नई वाली थार में आपको 6 वे एडजस्टेबल इलेक्ट्रिकली पावर्ड सीट्स मिलती हैं। इतना ही नहीं, कार में मौजूद सीट्स वेंटिलेशन फीचर के साथ आती हैं। इलेक्ट्रिकली पावर्ड और वेंटिलेटेड सीट्स वाला यह फीचर महिंद्रा ने अपनी पावरफुल 7 सीटर महिंद्रा XUV 700 में भी ऑफर किया है।
ADAS
महिंद्रा थार रॉक्स में लेवल 2 ADAS भी मिलता है। यह फीचर भी पहले पहल महिंद्रा ने अपनी 7 सीटर SUV, XUV 700 में ऑफर किया था। कार में लेन कीप असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिजन वॉर्निंग, हाई बीम असिस्ट और एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।
ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम
नई वाली थार में ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम भी ऑफर किया जाता है। यह भी एक ऐसा फीचर है जो पहले महिंद्रा XUV 700 में ऑफर किया गया था।
पनारोमिक सनरूफ
नई वाली थार में खूबसूरत पनारोमिक सनरूफ भी ऑफर की गई है। पुरानी थार के मुकाबले नई वाली थार में हार्ड टॉप रूफ तो मिलती है लेकिन उसकी कमी यह पनारोमिक सनरूफ पूरी कर देती है। यह भी एक ऐसा फीचर है जो महिंद्रा XUV 700 में पहले लोग देख चुके हैं।
