Mahindra XUV300 पर मिला बंपर स्टॉक क्लीयरेंस ऑफर, बोरा भर के बचत कर पाएंगे

Mahindra XUV300 Diwali Discount: महिंद्रा ने XUV300 के 2023 प्रोडक्शन मॉडल के लिए कंपनी स्टॉक क्लीयरेंस ऑफर चला रही है। एसयूवी पर महिंद्रा 1.80 लाख रुपये तक डिस्काउंट दे रही है। ग्राहकों को स्टॉब बाकी रहने तक ही ये डिस्काउंट मिलेगा, क्योंकि कंपनी ने 2024 में नई XUV 3एक्स0 का उत्पादन शुरू कर दिया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा XUV300 पर स्टॉक क्लीयरेंस ऑफर
  • 1.80 लाख रुपये तक बचत कर पाएंगे आप
  • स्टॉक बाकी रहने तक ही मिलेगा डिस्काउंट

Mahindra XUV300 Diwali Discount: महिंद्रा ने कुछ समय पहले ही नई XUV 3एक्स0 भारत में लॉन्च की है जिसकी जोरदार डिमांड कंपनी को मिल रही है। अब महिंद्रा ने XUV300 के 2023 प्रोडक्शन मॉडल के लिए कंपनी स्टॉक क्लीयरेंस ऑफर चला रही है। इस सस्ती एसयूवी पर महिंद्रा 1.80 लाख रुपये तक डिस्काउंट दे रही है। ग्राहकों को स्टॉब बाकी रहने तक ही ये डिस्काउंट मिलेगा, क्योंकि कंपनी ने 2024 में नई XUV 3एक्स0 का उत्पादन शुरू कर दिया था। बता दें कि बहुत ज्यादा स्टॉक बाकी नहीं रह गया है, यानी देर करने पर चुनिंदा कलर और वेरिएंट शायद ना मिल पाएं।

Mahindra XUV300 Stock Clearance Offer

सस्त एसयूव महिंद्र 1.80 ला रुपय डिस्काउं रह

नई 3एक्स0 की जोरदार डिमांड

नई XUV 3X0 को 9 ट्रिम्स - एमएक्स1, एमएक्स2, एमएक्स2 प्रो, एमएक्स3, एमएक्स3 प्रो, एएक्स5, एएक्स एल, एएक्स7 और एएक्स7 एल में पेश किया गया है। बेसलुक की बात करें तो XUV300 के मुकाबले नई XUV 3X0 बिल्कुल अलग है। कार के एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट पूरी तरह अलग डिजाइन के हैं, वहीं एलईडी डीआरएल का आकार भी बदल गया है। नई ग्रिल, नए बंपर्स और सी-शेप के एलईडी टेललाइट्स इसे आकर्षक बनाते हैं और पिछले हिस्से में लगा एलईडी लाइट बार इसपर चार चांद लगाता है। भारत में इस एसयूवी की जोरदार डिमांड बनी हुई है।

End of Feed