Mahindra Thar पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट, तुरंत लपक लें ये सुनहरा मौका

Mahindra Thar Bumper Discount: Mahindra ने थार के 3 डोर वेरिएंट पर 3 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया है। महिंद्रा थार के दीवानों के लिए ये बहुत जोरदार डील हो सकती है, क्योंकि थार रॉक्स अब नई फेवरेट बन चुकी है और कंपनी थार 3-डोर का स्टॉक भी जल्द क्लीयर करना चाहती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा थार पर मिला बंपर डिस्काउंट
  • 3 लाख रुपये तक कर सकेंगे बचत
  • 3 डोर मॉडल पर मिलेगी इतनी छूट

Mahindra Thar Bumper Discount: महिंद्रा ऑटोमोटिव ने हाल में 5 दरवाजों वाली नई थार रॉक्स भारत में लॉन्च की है जो सुपरहिट हो गई है। अब कंपनी ने इस एसयूवी के पहले से बिक रहे 3 डोर वेरिएंट पर 3 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया है। महिंद्रा थार के दीवानों के लिए ये बहुत जोरदार डील हो सकती है, क्योंकि थार रॉक्स अब नई फेवरेट बन चुकी है और कंपनी थार 3—डोर का स्टॉक भी जल्द क्लीयर करना चाहती है। ऐसे में 3 लाख रुपये तक डिस्काउंट के साथ इस कार को लगभग किसी कॉम्पैक्ट एसयूवी की कीमत में खरीदा जा सकता है। कुल मिलाकर अगर थार पसंद है तो ये गोल्डन चांस साबित हो सकता है।

Mahindra Thar 3 Door Huge Discount

Mahindra ने Thar के 3 डोर वेरिएंट पर 3 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया है

इंजन और ट्रांसमिशन

नई महिंद्रा थार 2WD के साथ XUV300 वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन मिला है जो 117 बीएचपी ताकत बनाता है। कंपनी ने इस मॉडल को सिर्फ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया है, डीजल ऑटोमैटिक थार के महंगे 4X4 वेरिएंट में मिलता है। थार 2WD के पेट्रोल वेरिएंट में स्टैंडर्ड 4-व्हील ड्राइव वाला 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिला है जो काफी दमदार है। कंपनी ने इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प दिए हैं।

End of Feed