Mahindra Upcoming Cars: हुंडई की क्रेटा पिछले लंबे समय से टॉप सेलिंग एसयूवी बनी हुई है। इस गाड़ी को पछड़ाने के लिए तमाम कंपनियां अपनी ओर से नए-नए मॉडल लॉन्च कर रही है लेकिन इसका मुकाबला नहीं कर पा रही है। अब एसयूवी प्रेमियों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने वाली महिंद्रा एंड महिंद्रा मिडसाइज SUV सेगमेंट में भी एंट्री करने का प्लान बना रही है, जिस पर अभी हुंडई क्रेटा का दबदबा है। हालांकि महिंद्रा ने अभी तक खास प्लान या प्रोडक्ट डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि यह कंपनी के नए मॉड्यूलर NU_IQ प्लेटफॉर्म पर आधारित एक नई XUV-ब्रांडेड SUV होगी। यह आर्किटेक्चर ICE (इंटरनल कंबशन इंजन), हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ कम्पैटिबल है।
महिंद्रा विजन-S (Mahindra X Handle)
विजन S कॉन्सेप्ट हो सकती है क्रेटा की राइवल
क्रेटा को टक्कर देने के लिए महिंद्रा की विजन S कॉन्सेप्ट हो सकती है या उस पर काफी हद तक आधारित हो सकती है, जिसे इस साल स्वतंत्रता दिवस पर दिखाया गया था। विजन S कॉन्सेप्ट में सामने की तरफ ब्रांड का सिग्नेचर ट्विन पीक्स लोगो है, जिसके दोनों तरफ तीन वर्टिकली स्टैक्ड LED हैं। इसमें इनवर्टेड L-शेप की हेडलाइट्स, रडार यूनिट और पार्किंग सेंसर वाला स्पोर्टी बंपर, उठा हुआ बोनट और पिक्सेल-शेप की फॉग लैंप भी हैं।
ऑफ-रोडिंग प्रेमियों का भी ख्याल
साइड प्रोफाइल ऑफ-रोडिंग लायक है, जिसमें हाई स्टांस, दरवाजों और व्हील आर्च के नीचे भारी क्लैडिंग, लाल कैलिपर्स और डिस्क ब्रेक के साथ 19-इंच के पहिये, दाईं ओर एक जेरी कैन और कर्ब साइड पर एक स्टेपलैडर है। इनमें से कुछ स्टाइलिंग एलिमेंट्स को प्रोडक्शन मॉडल से हटाया जा सकता है या एक्सेसरीज के तौर पर दिया जा सकता है। पीछे की तरफ, विजन S कॉन्सेप्ट में इनवर्टेड L टेललैंप, पिक्सेल लाइट्स वाला रियर बंपर और टेलगेट पर लगा स्पेयर व्हील है।
महिंद्रा विजन S कॉन्सेप्ट में एक नया स्टीयरिंग व्हील है जिसके सेंटर में 'VISION S' लिखा हुआ है, एक सेंट्रल टचस्क्रीन जो NU UX सॉफ्टवेयर और वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करती है, एक पैनोरमिक सनरूफ, सीटों, डोर ट्रिम्स और डैशबोर्ड पर डुअल-टोन अपहोल्स्ट्री है। इस कॉन्सेप्ट में एक फ्यूल कैप है जो ICE पावरट्रेन का संकेत देता है। महिंद्रा की क्रेटा की टक्कर वाली SUV पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ पेश कर सकती है। महिंद्रा विजन S इस साल के अंत में या 2027 में आने की उम्मीद है।
कीमत कितनी रहने की उम्मीद
महिंद्रा विजन S कॉम्पैक्ट SUV की कीमत 10.50 - 17.50 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है।
