गाड़ियों की बिक्री के मामले में यह राज्य बना नंबर-1, टॉप-5 में उत्तर प्रदेश, गुजरात समेत ये स्टेट

सियाम ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 21,000 इकाइयों की बिक्री दर्ज की गई, जिसके बाद महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और तेलंगाना का स्थान रहा। वहीं जुलाई 2025 में थोक बिक्री सालाना आधार पर मामूली रूप से घटकर 3,40,772 इकाई रही जो एक साल पहले इसी महीने में 3,41,510 इकाई थी।

देश में चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 10 लाख से अधिक यात्री वाहनों की बिक्री हुई। इस अवधि में बिक्री के मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे रहा।

vehicle sales

vehicle sales/Photo-AI

वाहन बनाने वाली कंपनियों का संगठन सियाम के आंकड़ों के अनुसार, देश में पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में 10.12 लाख यात्री वाहन बेचे गए जिसमें पश्चिमी क्षेत्र 3.21 लाख इकाइयों की बिक्री के साथ सबसे आगे रहा।

End of Feed