Kia Syros के पेट्रोल वेरिएंट की डिमांड ज्यादा, ऑटो एक्सपो में जीत रही सबका दिल

Kia Syros Petrol Demand: नई बी एसयूवी के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है कि पेट्रोल वेरिएंट की डिमांड काफी ज्यादा है। इसकी 10,000 बुकिंग्स में से 60 प्रतिशत से ज्यादा पेट्रोल वेरिएंट को मिली है। किआ 1 फरवरी 2025 को नई सिरोस की कीमत की घोषणा करेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • किआ सिरोस पेट्रोल की डिमांड
  • 10,000 बुकिंग में 60 प्रतिशत
  • 1 फरवरी को कीमत की घोषणा

Kia Syros Petrol Demand: किआ ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में नई रिसोस एसयूवी डिस्प्ले की है जिसे लेकर दर्शक काफी उत्साहित दिखे। इस नई बी एसयूवी के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है कि पेट्रोल वेरिएंट की डिमांड काफी ज्यादा है। इसकी 10,000 बुकिंग्स में से 60 प्रतिशत से ज्यादा पेट्रोल वेरिएंट को मिली है। किआ 1 फरवरी 2025 को नई सिरोस की कीमत की घोषणा करेगी। हमारा मानना है कि 9 से 10 लाख रुपये शुरुआती कीमत पर इसे लॉन्च किया जा सकता है। लुक और फीचर्स में तो ये किसी से कम नजर नहीं आ रही है, कुल मिलाकर कंपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में जोरदार मुकाबला लेकर आई है।

Kia Syros Petrol Variant In High Demand

इसकी 10,000 बुकिंग्स में से 60 प्रतिशत से ज्यादा पेट्रोल वेरिएंट को मिली है

New Kia Syros SUV: किआ सिरोस नई बी-एसयूवी

2025 किआ सिरोस नई बी-एसयूवी है जिसका ग्लोबल डेब्यू भारतीय मार्केट से ही किया गया है। अगले साल की शुरुआती में कंपनी इस नई कार को भारत में लॉन्च करने वाली है। दिलचस्प है कि किआ इंडिया के लाइन में नई सिरोस ने सेल्टोस और सॉनेट के बीच की जगह घेरी है। यानी सॉनेट अब भी कंपनी की सबसे सस्ती एसयूवी बनी रहेगी। लुक और स्टाइल बिल्कुल ताजा है और फीचर्स भी आपके पैसा वसूल मिल रहे हैं।

End of Feed