नई Kia Carnival की बुकिंग 16 सितंबर से होगी शुरू, जानें कितने में आर्डर कर पाएंगे

2024 Kia Carnival Pre-Booking Date: किआ इंडिया ने नई कार्निवल एमीपवी की प्री-बुकिंग शुरू होने की तारीख का ऐलान कर दिया है। नई किआ कार्निवल लिमोजिन की प्री लॉन्च बुकिंग भारत में 16 सितंबर 2024 से शुरू करने वाली है। इस प्रीमियम एमपीवी में दिलचस्पी रखने वाले ग्राहक 2 लाख रुपये के साथ इसकी बुकिंग करा सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2024 Kia Carnival MPV
  • 16 सितंबर से शुरू हेगी बुकिंग
  • 2 लाख रुपये में आर्डर कर लेंगे

2024 Kia Carnival Pre-Booking Date: किआ इंडिया 3 अक्टूबर को भारतीय मार्केट में नई कार्निवल एमपीवी लॉन्च करने वाली है। अब कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग शुरू होने की तारीख का ऐलान कर दिया है। नई किआ कार्निवल लिमोजिन की प्री लॉन्च बुकिंग भारत में 16 सितंबर 2024 से शुरू करने वाली है। इस प्रीमियम एमपीवी में दिलचस्पी रखने वाले ग्राहक 2 लाख रुपये के साथ इसकी बुकिंग करा सकते हैं। फिलहाल नई एमपीवी को देश में पूरी तरह आयात करके बेचा जाएगा, वहीं आने वाले समय में इसकी लोकल असेंबली शुरू करेगी। यही वजह है कि इसकी कीमत कुछ ज्यादा होगी।

2024 Kia Carnival Limousine Pre Launch Booking

दिलचस्पी रखने वाले ग्राहक 2 लाख रुपये के साथ इसकी बुकिंग करा सकते हैं

कार्निवल को मिलेगी 2 सनरूफ

कंपनी ने नई कार का टीजर जारी किया है जिसमें कार्निवल को मिली 2 सनरूफ की पुष्टि हो गई है। नई कार्निवल इंपोर्टेड होगी यानी भारतीय मार्केट में इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये होने का अनुमान लगाया जा रहा है। कंपनी ने इस प्रीमियम एमपीवी का नया टीजर जारी किया है जिसमें इसके बदलाव सामने आ गए हैं। इसके साथ 12.3 इंच के दो स्क्रीन टचस्क्रीन और इंस्ट्रूमेंट कंसोल के लिए, दो सनरूफ, रियर डैश कैम्स, हेड्स अप डिस्प्ले और डिजिटल रियर व्यू मिरर के साथ एंबिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे।

End of Feed