Kia Carens Price Hike: किआ इंडिया ने ग्राहकों के बीच पॉपुलर कारेंस एमपीवी की कीमत में इजाफा कर दिया है। कंपनी ने कारेंस की कीमत में 8,000 से 27,000 रुपये तक बढ़ोतरी की है, हालांकि इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत अब भी 10.52 लाख रुपये ही है। किआ कारेंस के प्रीमियम ओ वेरिएंट से कीमत बढ़ाई गई है और सबसे ज्यादा कीमत एमपीवी के एक्स-लाइन डीजल एटी वेरिएंट की बढ़ी है। अब इस वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 19.94 लाख रुपये हो गई है। कंपनी जल्द भारत में कारेंस का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने वाली है जिससे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है।
इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत अब भी 10.52 लाख रुपये ही है।
हाल में आया नया वेरिएंट
कुछ समय पहले ही किआ इंडिया ने कारेंस का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। अब इस 3 कतार वाली एमपीवी में 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ने कारेंस के टॉप मॉडल एक्स लाइन के साथ डैशकैम, सभी खिड़कियों में ऑटोमैटिक अप और डाउन, वॉइस कमांड और 7 सीटर कंफिगरेशन जैसे फीचर्स बढ़ा दिए हैं। कुल मिलाकर अर्टिगा से मुकाबले में आगे बढ़ाने के लिए किआ कारेंस के साथ ये नए फीचर्स दिए गए हैं।
प्रेस्टीज प्लस ओ वेरिएंट
किआ कारेंस का नया प्रेस्टीज प्लस ओ वेरिएंट लॉन्च किया गया है जो 7-स्पीड डीसीटी और 6-स्पीड एटी के साथ आया है। ये वेरिएंट सनरूफ, एलईडी मैप लैंप और रूम लैंप दिए गए है। ये वेरिएंट 7-सीटर मॉडल है जो लेदर रैप्ड गियर नॉब, स्मार्ट की के साथ पुश बटन स्टार्ट, एलईडी रियर कॉम्बिनेशन लैंप, एलईडी डीआरएल और पोजिशन लैंप्स दिए गए हैं। कंपनी ने नए वेरिएंट को कीलेस एंट्री, 8-इंच डिजिटल ऑडियो सिस्टम, शार्कफिन एंटीना, स्टीयरिंग पर रिमोट कंट्रोल और अपडेटेड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
