2023 Kia Seltos की बुकिंग हुई शुरू, 25,000 रुपये में अपनी बनाएं नई एसयूवी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jul 14, 2023, 07:51 PM IST

Kia ने भारत में 2023 Seltos SUV की बुकिंग शुरू कर दी है जिसे 25,000 रुपये टोकन देकर आप अपना बना सकते हैं। कंपनी ने के-कोड सिस्टम भी पेश किया है जिससे कार की डिलीवरी बहुत जल्दी मिलेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 Kia Seltos की बुकिंग शुरू
  • 25,000 रुपये टोकन देकर करें बुक
  • जोरदार फीचर्स से लैस है एसयूवी

2023 Kia Seltos Bookings Open: किआ इंडिया ने 2023 सेल्टोस एसयूवी की बुकिंग शुरू कर दी है और इसमें दिलचस्पी रखने वाले 25,000 रुपये के साथ गाड़ी बुक कर सकते हैं। नई सेल्टोस उन ग्राहकों ग्राहकों को पहले मिलेगी जिनके पास कोड-के होगा। आप सोच रहे होंगे क्या है ये कोड-के? तो किआ ने मौजूदा सेल्टोस ग्राहकों को एक यूनीक कोड जनरेट करने का अधिकार दिया है। इस कोड के साथ नई किआ सेल्टोस की खरीद पर लंबी वेटिंग की जगह पहली प्राथमिकता के साथ ग्राहक को एसयूवी डिलीवर की जाएगी। बता दें कि सेकेंड हैंड सेल्टोस मालिकों के पास भी ये अधिकार होगा।

2023 Kia Seltos Bookings Open

दिलचस्पी रखने वाले 25,000 रुपये के साथ गाड़ी बुक कर सकते हैं।

सेफ्टी में हाइटेक हुई नई सेल्टोस

किआ इंडिया ने नई सेल्टोस को सेफ्टी के मामले में पहले से बहुत जोरदार बनाया है जिसमें एंट्री हुई है लेवल 2 एडीएएस की। इसके आ जाने से कार को अब 17 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट फीचर्स मिले हैं, वहीं इसके साथ 15 पेसिव सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। इस मिड-साइज एसयूवी के साथ किआ ने मौजूदा सेल्टोस वाले कई अन्य फीचर्स दिए हैं जिनमें 6 एयरबैग्स, फॉर्वर्ड कोलिजन वार्निंग असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट कोलिजन वार्निंग, लेन कीप असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और ईएससी के साथ हिल असिस्ट कंट्रोल शामिल हैं।

End of Feed