3 दिन बाद Kia भारत में पेश करेगी ये धाकड़ इलेक्ट्रिक कार, मिलेगी लंबी रेंज

New Kia EV9 India Launch Date: किआ जल्द भारत में नई ईवी9 की बिक्री शुरू करेगी जो मार्केट में आते ही खलबली मचाने वाली है। किआ इंडिया की ये दूसरी एसयूवी होगी जो ईवी6 के बाद देश में लॉन्च की जाने वाली है। ये नई इलेक्ट्रिक एसयूवी पिछले साल हुए ऑटो एक्सपो में शोकेस की गई थी जो लुक और स्टाइल के मामले में जानदार है।

KEY HIGHLIGHTS
  • Kia India ला रही EV9 इलेक्ट्रिक
  • 3 अक्टूबर को भारत में होगी लॉन्च
  • सिंगल चार्ज में लंबा चलेगी e-SUV

New Kia EV9 India Launch Date: किआ तीन दिन बाद यानी 3 अक्टूबर 2024 को देश में नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली है जिसका नाम ईवी9 है। कंपनी जल्द भारतीय मार्केट में इस ई-एसयूवी की बिक्री शुरू करेगी जो मार्केट में आते ही खलबली मचाने वाली है। किआ इंडिया की ये दूसरी एसयूवी होगी जो ईवी6 के बाद देश में लॉन्च की जाने वाली है। ये नई इलेक्ट्रिक एसयूवी पिछले साल हुए ऑटो एक्सपो में शोकेस की गई थी जो लुक और स्टाइल के मामले में जानदार है। इसके अलावा कंपनी नई जनरेशन कार्निवल प्रीमियम एमपीवी भी भारतीय मार्केट में लॉन्च करने वाली है।

Kia EV9 Set To Launch In India

कंपनी जल्द भारत में इस e-SUV की बिक्री शुरू करेगी जो मार्केट में आते ही खलबली मचाने वाली है

कितनी होगी ईवी9 की रेंज

किआ ने जानकारी दी है कि नई ईवी9 इलेक्ट्रिक एसयूवी को सिंगल चार्ज में 541 किमी तक चलाया जा सकेगा। इसमें 150 किलोवाट इलेक्ट्रिक ममोटर लगी होगी जो 9.4 सेकंड में इसे 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पर पहुंचाती है। इसे सिर्फ 15 मिनट चार्ज करने पर 239 किमी तक चलाया जा सकेगा, यानी ये अल्ट्रा फास्ट स्पीड चार्जर से लैस होगी। फीचर्स पर नजर डालें तो नई ईवी9 को लेवल 3 एडीएएस मिलेगा जो खूब सारे सेंसर्स और दो लाइडार, रडार और कैमरा की मदद से 360 डिग्री व्यू कवर करेगा।

End of Feed