2023 Kia Carens MPV भारत में हुई लॉन्च, मिला दमदार टर्बो पेट्रोल इंजन

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 15, 2023, 02:34 PM IST

Kia India ने ग्राहकों के बीच काफी पॉपुलर Carens MPV का 2023 मॉडल लॉन्च कर दिया है जो नए ईंधन नियमों पर खरा उतरते हैं. कंपनी ने नई कार के साथ 1.5-लीटर Turbo Petrol Engine दिया है जो पहले से काफी दमदार है.

KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 किआ कारेंस भारत में लॉन्च
  • मिला 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन
  • 12 लाख रुपये हुई शुरुआती कीमत

2023 Kia Carens MPV Launched In India With Powerful Turbo Petrol Engine: ह्यून्दे एल्कजार के बाद सिस्टर कंपनी किआ इंडिया ने नई कारेंस को आगामी बीएस6 फेज-2 और आरडीई ईंधन नियमों के अनुकूल बना दिया है. कंपनी ने ग्राहकों की चहेती कारेंस एमपीवी के साथ अब 1.5-लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिला है. नए ईंधन नियमों के चलते कंपनी ने एमपीवी के साथ मिल रहे दोनों 1.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन की बिक्री बंद कर दी है. अब नई किआ कारेंस 1.5-टर्बो की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 12 लाख रुपये हो गई है जिसे चार वेरिएंट्स - प्रीमियम, प्रेस्टीज, लग्जरी और लग्जरी प्लस में उपलब्ध कराया गया है.

2023 Kia Carens MPV Launched In India With Powerful Turbo Petrol Engine

नई किआ कारेंस 1.5-टर्बो की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 12 लाख रुपये हो गई है

कारेंस एमपीवी की जोरदार बिक्री जारी

End of Feed