John Abraham New Suzuki Haayabusa: शाहरुख खान और दीपिका के अलावा जॉन अब्राहम स्टारर पठान बॉक्स ऑफिस पर हिट हो चुकी है और इस मूफी की बंपर कमाई अब भी जारी है. जॉन अब्राहम महेशा से बाइक्स के बहुत शौकीन रहे हैं और पठान की सक्सेस के बाद उन्होंने खुदको एक जानदार तोहफा दिया है. जॉन ने हाल में नई सुजुकी हायाबूसा खरीदी है जो बाइक उन्होंने अपनी पहली फिल्मों में एक धूम में चलाई थी. सुजुकी की सबसे शानदार बाइक्स में शामिल हायाबूसा दुनियाभर में बहुत पसंद की जाती है और फिलहाल भारत में इसकी एक्सशोरूम कीमत 16.4 लाख रुपये है.
फिलहाल भारत में इसकी एक्सशोरूम कीमत 16.4 लाख रुपये है
तगड़ा है बाइक का इंजन
सुजुकी ने नई हायाबूसा के साथ दमदार 1,340 सीसी का चार-सिलेंडर इंजन दिया है जो 190 बीएचपी ताकत और 150 न्यूटन मीटर पीक टॉर्क जनरेट करता है. इस स्पोर्ट्स बाइक के साथ आरामदायक यात्रा के लिए एल्युमीनियम फ्रेम के साथ शॉवा सस्पेंशन, जोरदार पकड़ के लिए ब्रेम्बो के स्टाइलमा ब्रेक केलिपर्स और ब्रिजस्टोन बैटलेक्स एस22 टायर्स दिए गए हैं. तकनीकी मामले में भी ये जानदार बाइक है जिसके साथ लॉन्च कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, कॉर्नरिंग एबीएस, हिल होल्ड कंट्रोल और टीएफटी डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
गैराज में पहले से मौजूद हैं ये बाइक्स
जॉन अब्राहम बाइक्स के बड़े शौकीन हैं और नई हायाबूसा से पहले इनके गैराज में कई सारी कीमती बाइक्स मौजूद हैं. जॉन के कलेक्शन में यामाहा वी-मैक्स, एप्रिलिया आरएसवर4, बीएमडब्ल्यू एस 1000 आरआर, डुकाटी पानीगाले वी4 और कई अन्य बाइक्स शामिल हैं. ये ना सिर्फ इनके शौकीन हैं, बल्कि बार-बार इन्हें चलाते नजर आते रहते हैं. उनके इस शौक से पूरा हिंदुस्तान वाकिफ है और बहुत कम स्टार्ट हैं जो इस मुकाम पर आकर भी बाइक्स को इतना पसंद करते हैं, वरना कई स्टार्स तो मामूली शोहरत मिलते ही कार से नीचे नहीं उतरते.
