Times Drive Auto Summit And Awards 2025: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में क्या है सबसे बड़ी बाधा, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स ने खास बातें रखीं सामने

मुख्य चर्चाओं से निकलकर सामने आया कि इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों को अपनाने के लिए उपभोक्ताओं में काफी अनिच्छा है, खासकर पारंपरिक सवार ऐसा नहीं चाहते क्योंकि उनका अपने वाहनों से गहरा भावनात्मक जुड़ाव है।

Times Drive Auto Summit And Awards 2025: एचपीसीएल द्वारा प्रस्तुत टाइम्स ड्राइव ऑटो समिट एंड अवार्ड्स 2025 (Times Drive Auto Summit And Awards 2025) में उद्योग जगत के नेता दोपहिया बाजार के इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) में चल रहे बदलाव पर चर्चा करने के लिए एकत्र हुए। मुख्य चर्चाओं से निकलकर सामने आया कि इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों को अपनाने के लिए उपभोक्ताओं में काफी अनिच्छा है, खासकर पारंपरिक सवार ऐसा नहीं चाहते क्योंकि उनका अपने वाहनों से गहरा भावनात्मक जुड़ाव है।

Times drive

Times Drive Auto Summit में इलेक्ट्रिक वाहनों पर चर्चा

भारतीय खरीदारों में भावना और व्यावहारिकता का मिश्रण

ओबेन इलेक्ट्रिक (Oben Electric) की सीईओ मधुमिता अग्रवाल ने मोटरसाइकिल खरीदारों को जिद्दी बताया और कहा कि व्यावहारिकता और भावना के अनूठे मिश्रण को इन्हें अपनी मोटरसाइकिलों से जोड़े रखता है। कई लोगों के लिए ये वाहन न केवल परिवहन के साधन के रूप में काम करते हैं, बल्कि उनकी सामाजिक स्थिति और आजीविका से जुड़े होते हैं, जिससे ईवी की ओर बदलाव जटिल हो जाता है।

End of Feed