New Hyundai Alcazar Launch Date: ह्यून्दे नई जनरेशन क्रेटा के बाद अब मार्केट में नई एल्कजार एसयूवी का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने जानकारी दी है कि अपडेटेड एसयूवी को भारत में 9 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। लुक और स्टाइल में इसे बड़े बदलाव मिलने वाले हैं, वहीं नए फीचर्स और कुछ तकनीकी बदलाव भी नई एल्कजार को मिल सकता है। ह्यून्दे इंडिया का ये इस साल का दूसरा बड़ा लॉन्च होगा, इसे क्रेटा ईवी से पहले लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा बहुत जल्द वेन्यू और ग्रैंड आई10 निओस के अपडेटेड मॉडल भी भारत में लॉन्च किए जाएंगे, हालांकि इनमें अभी कुछ समय बाकी है।
कंपनी ने जानकारी दी है कि अपडेटेड एसयूवी को भारत में 9 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा।
दिखने में बहुत जोरदार एसयूवी
ह्यून्दे एल्कजार का फेसलिफ्ट मॉडल कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। दिखने में ये एसयूवी पहले से बहुत जोरदार है, अब इसकी स्टाइल में कुछ और भी बदलाव किए गए हैं। इसे क्रेटा से अलग बनाने के लिए कई स्टाइल चेंज दिए जाएंगे जिससे मॉडल भी ताजा लगेगा। इसके अलावा एसयूवी का पिछला हिस्सा भी बदल गया है। यहां स्प्लिट हेडलैंप मिलेंगे जो क्रेटा जैसे ही होंगे, लेकिन ग्रिल और अगला बंपर इससे जुदा होगा। अलॉय व्हील्स और साइड प्रोफाइल में बदलाव का अनुमान नहीं है।
ये भी पढ़ें : भारत में बिक नहीं रही, UAE के मार्केट में सुपरहिट हुई Maruti Suzuki Jimny; 6 महीने की वेटिंग
कितना दमदार होगा इंजन
ह्यून्दे इंडिया नई एल्कजार एसयूवी को 6 और 7-सीटर लेआउट में लॉन्च की जाएगी। इसके साथ 1.5-लीटर का टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन के लिकल्प मिलेंगे। पहले भी एसयूवी को यही इंजन विकल्प मिले थे। यहां टर्बो पेट्रोल इंजन 160 एचपी ताकत और 253 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिए जाएंगे। दूसरी ओर डीजल इंजन 116 एची ताकत और 250 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेंगे।
