हुंडई खरीदेगी GM का तालेगांव प्लांट, सालाना 10 लाख कारों के उत्पादन कर सकेगी कंपनी

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 16, 2023, 04:19 PM IST

Hyundai To Buy GM Plant: हुंडई ने कहा है कि वह अधिग्रहण के बाद , वह 2025 से प्लांट से उत्पादन शुरू करने की तैयारी कर रही है। इसके पहले साल 2021 में अमेरिकी ऑटो कंपनी जनरल मोटर्स ने भारत के कार बाजार से हाथ खींच लिया था।

Hyundai To Buy GM Plant:निजी क्षेत्र की वाहन कंपनी हुंदै मोटर इंडिया ने जनरल मोटर्स इंडिया के तालेगांव प्लांट को खरीदेगी। इसके लिए दोनों कंपनियों के बीच समझौता हो गया है। इसके पहले , हुंडई ने इस साल मार्च में जनरल मोटर्स इंडिया (जीएमआई) तालेगांव मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के भूमि, भवन और कुछ विनिर्माण उपकरण हासिल करने को लेकर शुरुआती समझौता किया था। कंपनी ने कहा कि वह 2025 से मैन्युफैक्टरिंग प्लांट से उत्पादन शुरू करने की तैयारी कर रही है। इसके पहले साल 2021 में अमेरिकी ऑटो कंपनी जनरल मोटर्स ने भारत के कार बाजार से हाथ खींच लिया था।

हुंडई खरीदेगी GM का तालेगांव प्लांट, सालाना 10 लाख कारों के उत्पादन कर सकेगी कंपनी

20 हजार करोड़ निवेश की तैयारी

इस फैसले पर हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) उन्सु किम ने बयान में कहा कि हमारी महाराष्ट्र के तालेगांव में ‘मेड-इन-इंडिया’ कारों के लिये एक अत्याधुनिक प्लांट बनाने की योजना है। प्लांट से 2025 उत्पादन शुरू करने की योजना है। उन्होंने कहा कि इस साल की शुरुआत में कंपनी ने क्षमता विस्तार और इलेक्ट्रिक वाहन परिवेश स्थापित करने के लिये 20,000 करोड़ रुपये के निवेश को लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये थे। कंपनी का श्रीपेरम्बदुर (चेन्नई) और तालेगांव प्लांट के साथ सालाना 10 लाख कारों की उत्पादन क्षमता हासिल करने का लक्ष्य है। जनरल मोटर्स इंडिया के तालेगांव प्लांट की मौजूदा सालाना उत्पादन क्षमता 1.3 लाख कारें है।

End of Feed