यहां Taxi के लिए इस्तेमाल हो रही Hyundai की धाकड़ इलेक्ट्रिक कार Ioniq 5

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 27, 2023, 10:10 PM IST

Hyundai India ने कुछ समय पहले ही शानदार इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर Ioniq 5 देश में लॉन्च की है और जॉर्डन में अब इसे बतौर Taxi भी इस्तेमाल किया जाने लगा है. भारत में Ioniq 5 की एक्सशोरूम कीमत करीब 46 लाख रुपये है.

KEY HIGHLIGHTS
  • टैक्सी में चल रही ह्यून्दे आयोनिक 5
  • जॉर्डन में दिखी पीली इलेक्ट्रिक कार
  • ऑटो एक्सपो 2023 में आई है भारत

Hyundai Ioniq 5 Texi In Jordan: कुछ समय पहले संपन्न हुए ऑटो एक्सपो 2023 में ह्यून्दे इंडिया ने एक शानदार इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की जिसका नाम है आयोनिक 5. इस कार को ग्राहकों की जोरदार प्रतिक्रिया मिल रही है. इस समय देश में ये बहुत अनोखी बात होगी कि कोई पीले रंग की ह्यून्दे आयोनिक 5 ईवी आपको टैक्सी सर्विस देती नजर आए. भारत में तो नहीं, लेकिन जॉर्डर का ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां पार्किंग में खड़ी इस ईवी की फोटो इंटरनेट पर सामने आई हैं.

Hyundai Ioniq 5 Electric Taxi In Jordan

पार्किंग में खड़ी इस ईवी की फोटो इंटरनेट पर सामने आई हैं.

1 लाख रुपये बढ़ी कार की कीमत

नई आयोनिक 5 इलेक्ट्रिक कार की खास कीमत 44.95 लाख रुपये रखी गई थी. कंपनी ने पहले 500 ग्राहकों के लिए ये खास कीमत पेश की थी, अब जबइस कार के लिए ह्यून्दे ने 700 से ज्यादा बुकिंग्स हासिल कर ली हैं. इस नई नवेली इलेक्ट्रिक कार की कीमत में 1 लाख रुपये का इजाफा कर दिया गया है. आयोनिक 5 ईवी की एक्सशोरूम कीमत अब करीब 46 लाख रुपये हो चुकी है. बता दें कि ऑटो एक्सपो में शाहरुख खान इस कार लॉन्च के इवेंट में शामिल हुए थे.

End of Feed