Hyundai Exter लॉन्च होते ही सुपरहिट, अब ग्राहकों को करना होगा 1 साल का इंतजार

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jul 25, 2023, 10:52 PM IST

Hyundai India ने कुछ दिन पहले ही नई Exter Compact SUV लॉन्च की है जो बहुत कम समय में सुपरहिट नजर आ रही है। ये कार अब लंबी वेटिंग के साथ ग्राहकों को मिल रही है, कुछ वेरिएंट्स पर 1 साल तक वेटिंग है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ह्यून्दे एक्सटर पर 1 साल वेटिंग
  • कौन से वेरिएंट्स की हाई डिमांड
  • 6 लाख रुपये एक्सशोरूम कीमत

Hyundai Exter Waiting: ह्यून्दे इंडिया ने हाल में नई एक्सटर मिनी एसयूवी लॉन्च की है जो बहुत कम समय में सुपरहिट नजर आ रही है। एक्सटर ईएक्स और ईएक्स ओ वेरिएंट के लिए अब ग्राहकों को 1 साल की वेटिंग दी जा रही है, वहां बाकी सारे वेरिएंट्स 5 से 6 महीने की वेटिंग के साथ बेचे जा रहे हैं। कंपनी ने कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6 लाख रुपये रखी है जो टॉप मॉडल के लिए 9.32 लाख तक जाती है। Hyundai ने इस किफायती कार को खूब सारे फीचर्स से लैस किया है और लुक के साथ स्टाइल के मामले में भी ये जोरदार कार है। कुल मिलाकर नई ह्यून्दे एक्सटर पूरी तरह पैसा वसूल कार है।

Hyundai Exter Waiting Period

कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6 लाख रुपये रखी है जो टॉप मॉडल के लिए 9.32 लाख तक जाती है

फीचर्स से भरा हुआ है केबिन

ह्यून्दे ने नई एक्सटर के केबिन में खूब सारे पैसा वसूल फीचर्स दिए हैं जो इसे पंच के मुकाबले मजबूत बनाते हैं। कार के केबिन में क्रूज कंट्रोल के साथ सेगमेंट में पहली बार मिला वायरलेस चार्जर है। जोरदार फीचर्स से लैस इस कार का केबिन एक्सटर को पूरी तरह पैसा वसूल कार बनाता है। कार के साथ मिले बाकी फीचर्स में वॉइस कंट्रोल्ड सनरूफ, 15-इंच के अलॉय व्हील्स, कीलेस एंट्री, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप और 8-इंच का टचस्क्रीन शामिल है जो ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ आता है।

End of Feed