2023 Honda CD110 ड्रीम डीलक्स भारत में लॉन्च, कीमत 73,400 रुपये से शुरू

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Aug 14, 2023, 08:24 PM IST

Honda Motorcycle And Scooter India ने नई 2023 Honda CD110 Dream Deluxe लॉन्च कर दी है। इस नई बाइक की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 73,400 रुपये है जो पिछले मॉडल के मुकाबले करीब 2,300 रुपये ज्यादा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • होंडा सीडी110 ड्रीम डीलक्स लॉन्च
  • 73,400 रुपये रखी शुरुआती कीमत
  • पिछले मॉडल से काफी अलग बाइक

2023 Honda CD110 Dream Deluxe: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने 2023 होंडा सीडी110 ड्रीम डीलक्स लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 73,400 रुपये है। इसका पुराना मॉडल 71,133 की दिल्ली में शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर बेचा जा रहा था। नई मोटरसाइकिल का भारत में मुकाबला हीरो पैशन प्रो, टीवीएस स्पोर्ट और बजाज प्लैटिना 110 से होने वाला है। कंपनी ने अब बाइक के साथ एनहेंस्ड स्मार्ट पावर यानी ईएसपी तकनीक वाला इंजन दिया है। इससे नई बाइक में साइलेंट स्टार्ट के साथ स्टार्टर मोटर और प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शल दिया गया है।

2023 Honda CD110 Dream Deluxe

2023 होंडा सीडी110 ड्रीम डीलक्स की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 73,400 रुपये है

कितना दमदार है इंजन

2023 होंडा सीडी110 ड्रीम डीलक्स के साथ 109.51 सीसी का इंजन लगाया गया है। ये इंजन अब बीएस6 2 और ओबीडी2 मानकों के अनुकूल हो गया है। कंपनी ने इसके साथ पीजीएम-एफआई तकनीक भी दी है, ये 8.68 बीएचपी ताकत के साथ 9.30 एनएम पीक टॉर्क बनाने की क्षमता रखता है। कंपनी ने इस इंजन को 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया है। नई होंडा सीडी110 ड्रीम डीलक्स के साथ डीसी हेडलैंप, साइड स्टैंड इंजन कटऑफ, टू वे इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्विच, लंबी सीट और क्रोम मफलर के साथ 5-स्पोक सिल्वर अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

End of Feed