31 जनवरी तक खास कीमत पर खरीद सकते हैं 2025 Honda Amaze, फिर बढ़ जाएंगे दाम

2025 Honda Amaze Price: कंपनी ने 7.99 लाख रुपये शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर इसे लॉन्च किया है जो टॉप मॉडल के लिए 10.89 लाख रुपये तक जाती है। होंडा ने इसे इंट्रोडक्टरी कीमत पर लॉन्च किया है जिसे 31 जनवरी तक बढ़ दिया गया है। इसके बाद कंपनी नई जनरेशन अमेज की कीमत में बढ़ोतरी कर देगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • नई होंडा अमेज की खास कीमत
  • 31 जनवरी तब बढ़ाई गई तारीख
  • 7.99 लाख रुपये शुरुआती दाम

2025 Honda Amaze Price: होंडा कार्स इंडिया ने नई जनरेशन अमेज कॉम्पैक्ट सेडान लॉन्च कर दी है। कंपनी ने 7.99 लाख रुपये शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर इसे लॉन्च किया है जो टॉप मॉडल के लिए 10.89 लाख रुपये तक जाती है। होंडा ने इसे इंट्रोडक्टरी कीमत पर लॉन्च किया है जिसे 31 जनवरी तक बढ़ दिया गया है। इसके बाद कंपनी नई जनरेशन अमेज की कीमत में बढ़ोतरी कर देगी। नई अमेज अपनी तीसरी पीढ़ी में आ चुकी है और हालिया लॉन्च मारुति सुजुकी डिजायर से इसका मुकाबला भी शुरू हो गया है। इसे 3 वेरिएंट्स - वी, वीएक्स और जेडएक्स में पेश किया गया है। इसका लुक और स्टाइल भी बदल गया है जो पहले से ज्यादा आकर्षक है।

New Generation Honda Amaze

होंडा ने इसे इंट्रोडक्टरी कीमत पर लॉन्च किया है जिसे 31 जनवरी तक बढ़ दिया गया है

स्टाइल और डिजाइन तगड़ा

होंडा ने नई जनरेशन अमेज को जोरदार स्टाइल और डिजाइन पर तैयार किया है। इसके अगले हिस्से में नए हेडलैंप्स और एलईडी डीआरएल मिले हैं जो क्रोम फिनिश के साथ आते हैं। ये बहुत कुछ होंडा एलिवेट जैसे नजर आ रहे हैं। यहां नई ग्रिल, नए डुअल टोन 15-इंच के अलॉय व्हील्स और कई ऐसे पुर्जे दिए गए हैं जो इसके लुक को चार-चांद लगाते हैं।

End of Feed