Hero Splendor Plus vs Honda Shine 100 DX: कीमत, फीचर्स और परफॉर्मेंस में कौन आगे?

डेली यूज या ऑफिस आने-जाने के लिए Hero Splendor Plus और Honda Shine 100 DX भारत की लोकप्रिय बाइक्स हैं। दोनों ही किफायती कीमत, अच्छा माइलेज और भरोसेमंद परफॉर्मेंस देती हैं। लेकिन कीमत, फीचर्स और राइडिंग एक्सपीरियंस के मामले में कौन-सी बाइक ज्यादा वैल्यू फॉर मनी है, आइए समझते हैं।

अगर आप बजट बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो हीरो स्प्लेंडर प्लस या होंडा शाइन 100 DX आपके दिमाग में सबसे पहले आ सकता है। देश में इन दोनों बाइक की इन दिनों अच्छी मांग है। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने शाइन 100 DX के जरिये हाई डिमांड वाले सेगमेंट में अपनी मौजूदगी मजबूत कर रही है। वैसे, हीरो स्प्लेंडर प्लस लंबे समय से इस सेगमेंट में नंबर वन है। आइए आपको बताते हैं कि इन दोनों बाइक में कौन सी है बेस्ट? किसको लेना वैल्यू फॉर मनी है?

हीरो स्प्लेंडर प्लस बनाम होंडा शाइन 100 DX

हीरो स्प्लेंडर प्लस बनाम होंडा शाइन 100 DX

डिजाइन: हीरो स्प्लेंडर प्लस बनाम होंडा शाइन 100 DX

हीरो स्प्लेंडर प्लस का लुक और अपील वैसा ही है जैसा शुरू में था। जानी-पहचानी पतली बॉडी वाली इस बाइक में 3D लोगो और स्प्लेंडर+ बैज क्रोम फिनिश में मिलता है। यह कुल 5 कलर ऑप्शन में आती है, स्पोर्ट्स रेड ब्लैक, ब्लैक रेड पर्पल, फोर्स सिल्वर, ब्लैक हेवी ग्रे, और ब्लू ब्लैक। वहीं, Honda Shine 100 DX में क्रोम फिनिशिंग वाली एक बड़ी हेडलाइट के साथ आती है। इसमें एक बड़ा दिखने वाला फ्यूल टैंक है, जिससे बाइक का ओवरऑल लुक बेहतर होता है। इसे बनाने वाली कंपनी ने चार कलर ऑप्शन दिए हैं, पर्ल इग्नियस ब्लैक, इंपीरियल रेड मेटैलिक, एथलेटिक ब्लू मेटैलिक और जेनी ग्रे मेटैलिक।

End of Feed