बिल्कुल नई Hero Xpulse 210 का टीजर जारी, भारत में जल्द लॉन्च होगी मोटरसाइकिल

New Hero Xpulse 210 Teased: हीरो मोटोकॉर्प ने इस मोटरसाइकिल का अपडेटेड मॉडल का टीजर जारी किया है जिसे ईआईसीएमए 2024 मोटर शो में शोकेस किया जाएगा। हाल में ये नई मोटरसाइकिल टेस्टिंग के दौरान देखी गई है जो प्रोडक्शन के लिए बिल्कुल तैयार नजर आ रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • हीरो एक्सपलस 210 का टीजर जारी
  • ईआईसीएमए 2024 में होगी शोकेस
  • टेस्टिंग करते कई बार दिखी बाइक

New Hero Xpulse 210 Teased: ऑफरोडिंग पसंद करने वालों के लिए हीरो मोटोकॉर्प मार्केट में जल्द एक्सपल्स 210 मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इस मोटरसाइकिल का अपडेटेड मॉडल का टीजर जारी किया है जिसे ईआईसीएमए 2024 मोटर शो में शोकेस किया जाएगा। हाल में ये नई मोटरसाइकिल टेस्टिंग के दौरान देखी गई है जो प्रोडक्शन के लिए बिल्कुल तैयार नजर आ रही है। इस बाइक को नया 210 सीसी का इंजन मिलने वाला है जो करिज्मा एक्सएमआर में भी दिया गया है। इसके साथ नई और दमदार 400 सीसी इंजन वाली एक्सपल्स भी दिखाई दी है।

All New Hero Xpulse 210 Teased

इस बाइक को नया 210 सीसी का इंजन मिलने वाला है जो करिज्मा एक्सएमआर में भी दिया गया है

बड़ा फ्यूल टैंक मिलेगा

आगामी हीरो एक्सपल्स 210 के ताजा स्पाय शॉट में मोटरसाइकिल के साथ बड़े साइज का फ्यूल टैंक देखने को मिला है। इससे बाइक की रेंज काफी बढ़ जाएगी। नए फ्यूल टैंक पर लंबे टैंक श्राउड्स दिए गए हैं जो बाइक के एयरोडायनामिक्स को बेहतर बनाते हैं। इससे तेज हवा राइडर के पैरों से दूर हटती है और रेडिएटर को भी अच्छी सुरक्षा मिलती है। नए मॉडल के अगले हिस्से में टेलिस्कोपिक फोर्क्स की जगह यूएसडी फोर्क्स मिले हैं, वहीं पिछले सस्पेंशन में भी कुछ बदलाव का अनुमान है। नई हीरो एक्सपल्स 210 के साथ करिज्मा वाला पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया जा सकता है।

End of Feed