धाकड़ लुक वाली नई Hero Karizma XMR 250 हुई शोकेस, देखते ही हो जाएंगे बाइक पर लट्टू

2025 Hero Karizma XMR 250: कंपनी ने नई करिज्मा एक्सएमआर 250 को बेहतरीन लुक और नए 250 सीसी इंजन के साथ मार्केट में उतारा है जो ग्राहकों को बहुत पसंद आने वाली है। बाइक को एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट और विंगलेट्स दिए गए हैं जो इसके लुक में चार-चांद लगा रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • हीरो ने शोकेस की नई करिज्मा बाइक
  • 2025 में भारत आएगी एक्सएमआर 250
  • जोरदार लुक के साथ नया दमदार इंजन

2025 Hero Karizma XMR 250: हीरो मोटोकॉर्प ने ईआईसीएमए 2024 मोटर शो में कई टू-व्हीलर्स पेश की हैं जिनमें से एक नई करिज्मा एक्सएमआर 250 है। शानदार लुक और नए इंजन के साथ ये बाइक मौजूदा करिज्मा एक्सएमआर की जगह ले सकती है। कुछ समय पहले ही भारतीय मार्केट में करिज्मा ने वापसी की थी, लेकिन इस बार ये बाइक खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। अब कंपनी ने इसे बेहतरीन लुक और नए 250 सीसी इंजन के साथ मार्केट में उतारा है जो ग्राहकों को बहुत पसंद आने वाली है। बाइक को एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट और विंगलेट्स दिए गए हैं जो इसके लुक में चार-चांद लगा रहे हैं।

2025 Hero Karizma XMR 250

बाइक को एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट और विंगलेट्स दिए गए हैं जो इसके लुक में चार-चांद लगा रहे हैं

मिला दमदार नया इंजन

हीरो ने नई करिज्मा एक्सएमआर 250 के साथ 250 सीसी का सिंगल-सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया है। ये फुर्तीला इंजन 9250 आरपीएम पर 29.58 बीएचपी ताकत और 7250 आरपीएम पर 25 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। मौजूदा करिज्मा में लगे इंजन के मुकाबले नया इंजन 4 बीएचपी और 5 एनएम ज्यादा बनाता है। हीरो मोटोकॉर्प ने नई बाइक की स्ट्रील ट्रेलिस फ्रेम को बेहतर डायनामिक्स के लिए तैयार किया है। अगले और पिछले हिस्से में यूएसडी और मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं।

End of Feed