Splendor और HP Deluxe में पेट्रोल भराने का टेंशन खत्म, अब एथनॉल से दौड़ेगी, हीरो लाई Flex fuel बाइक

Hero ने देश की पहली Flex Fuel बाइक को लॉन्च कर दिया है। आइए जानते हैं कि इन बाइक्स की खासियत और कीमत क्या है?

भारत में हर महीने लाखों मोटरसाइकिलें बिकती हैं, जो पेट्रोल से चलती हैं। लेकिन अब भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में एक बड़ा ऐतिहासिक बदलाव हुआ है। देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने भारत की पहली फ्लेक्स-फ्यूल (Flex Fuel) बाइक्स लॉन्च कर दी हैं। नई दिल्ली में आयोजित एक खास कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में इन खास मोटरसाइकिलों से पर्दा उठाया गया। आम आदमी के बजट और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने अपने दो सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय मॉडल्स- स्प्लेंडर प्लस (Splendor+) और एचएफ डीलक्स (HF Deluxe) को फ्लेक्स-फ्यूल अवतार में पेश किया है।

Flex-Fuel Bike

कितनी है कीमत?

अगर कीमत की बात करें, तो दिल्ली में Hero Splendor+ फ्लेक्स-फ्यूल वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 82,710 रुपये रखी गई है, जबकि Hero HF Deluxe के फ्लेक्स-फ्यूल वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 72,792 रुपये तय की गई है। ये बाइक्स सामान्य पेट्रोल के साथ-साथ इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल पर भी आसानी से चल सकती हैं। तकनीकी रूप से इन्हें इस तरह डिजाइन किया गया है कि ये E20 (20% इथेनॉल) से लेकर E85 (85% इथेनॉल) तक के ईंधन को झेल सकती हैं। फिलहाल भारत में मिलने वाले पेट्रोल में 20 फीसदी इथेनॉल मिलाया जाता है, लेकिन आने वाले समय में जब ज्यादा इथेनॉल वाला पेट्रोल मिलेगा, तब भी ये बाइक्स बिना किसी परेशानी के दौड़ेंगी।

End of Feed