Gurdas Maan Brings Home New Toyota Land Cruiser LC300 SUV: देश और दुनिया में नामचीन पंजाबी सिंगर गुरदास मान जितनी सुरीली आवाज में गाने गाते हैं, समाजसेवा में भी उनका उतना ही ध्यान लगा रहता है. वैसे तो वो शोबाजी की चीजों से दूर रहते हैं, लेकिन हाल में जरूरतों के हिसाब से उन्होंने अपने लिए नई लग्जरी एसयूवी खरीदी है. गुरदास मान ने नई टोयोटा लैंड क्रूजर एलसी300 एसयूवी खरीदी है. इतना ही नहीं गुरदास मान ने उन मीडिया वालों के सामने अपनी नई कार के लिए गाना गाकर भी सुनाया जो वहां कवरेज करने पहुंचे थे.
गुरदास मान ने नई टोयोटा लैंड क्रूजर एलसी300 एसयूवी खरीदी है.
भारत में सबसे महंगी टोयोटा कार
टोयोटा लैंड क्रूजर 300 भारत में कंपनी की सबसे महंगी एसयूवी है जिसका आधिकारिक डेब्यू ऑटो एक्सपो 2023 में किया गया है. बता दें 10 लाख रुपये टोकन देकर इस कार की बुकिंग होती है और लंबे समय तक ग्राहकों को इसकी डिलीवरी का इंतजार करना होता है. नेताओं, सेलेब्रिटी और बड़े व्यापारी या ब्यूरोक्रेट्स के बीच लैंड क्रूजर की ये एसयूवी बहुत पसंद की जाती है. वजह हाइटेक फीचर्स वाला इसका लग्जरी केबिन, दमदार इंजन, तगड़ी बॉडी और धाकड़ रोड प्रेजेंस है. इस एसयूवी की एक्सशोरूम कीमत 2.10 करोड़ रुपये है.
वायरल हो रहा कार का वीडियो
गुरदास मान ने नई टोयोटा लैंड क्रूजर एलसी300 की डिलीवरी अपने ही अंदाज में ली जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. गुरदास मान ने पंजाब की एक टोयोटा डीलरशिप से ये कार ली है जिसके सामने उन्होंने एक गाना भी गाया. उन्होंने इस एसयूवी का एल्टिट्यूड ब्लैक कलर चुना है, मान गायक, राइटर और एक्टर हैं जो पंजाबी और हिंदी इंडस्ट्री के बड़े सितारे हैं. उन्होंने दिल दा मामला है नामक गाना गाया जो 1980 में देश के लिए गाया गया था.
