जल्द आ रहा है Force Gurkha का नया बेस वेरिएंट, Thar और Jimny का टेंशन बढ़ाएगा

Force Gurkha New Base Variant: कंपनी ने इस दमदार एसयूवी का बेस वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारियां कर दी हैं। कंपनी कम कीमत पर गुरखा लॉन्च करेगी जिससे जिम्नी और थार का टेंशन बढ़ जाएगा। थार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 11.35 लाख रुपये है, जिम्नी की 12.74 लाख और थार रॉक्स के लिए 12.99 लाख रुपये कीमत अदा करनी होती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जल्द आ रहा गुरखा का बेस वेरिएंट
  • जिम्नी और थार का टेंशन बढ़ा देगा
  • मुकाबले के हिसाब से अभी महंगी

Force Gurkha New Base Variant: फोर्स ने लंबे इंतजार के बाद मई 2024 में नई 5 और 3 दरवाजों वाली खुरखा एसयूवी भारत में लॉन्च की हैं। नई गुरखा 5 डोर की एक्सशोरूम कीमत 18 लाख रुपये है, वहीं इसके 3 डोर मॉडल की एक्सशोरूम कीमत 16.75 लाख है। अब कंपनी ने इस दमदार एसयूवी का बेस वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारियां कर दी हैं। मुकाबले को देखते हुए कंपनी कम कीमत पर गुरखा लॉन्च करेगी जिससे जिम्नी और थार का टेंशन बढ़ जाएगा। यहां महिंद्रा थार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 11.35 लाख रुपये है, जिम्नी की 12.74 लाख और थार रॉक्स के लिए 12.99 लाख रुपये शुरुआती कीमत अदा करनी होती है।

Force Gurkha Base Variant Spied Testing

कंपनी ने इस दमदार एसयूवी का बेस वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारियां कर दी हैं

किनसे है मुकाबला

फोर्स गुरखा का बेस वेरिएंट मुकाबले की कीमत में इसी बड़े फासले को मिटाने के लिए आ रहा है। फिलहाल मार्केट में बिक रही गुरखा का सबसे बड़ा मुकाबले महिंद्रा थार है जो फिलहाल सिर्फ 3 डोर में उपलब्ध है, हालांकि जल्द इसका 5 डोर वेरिएंट बाजार में आने वाला है। महिंद्रा थार को पेट्रोल इंजन का भी विकल्प मिलता है और 2 व्हील ड्राइव भी चुना जा सकता है, इसके अलावा ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी एसयूवी में मिलता है।

End of Feed