1.31 करोड़ की बिकी पहली Mahindra Thar Roxx, इस शख्स ने लगाई सबसे बड़ी बोली

First Mahindra Thar Roxx Delivery: पहली महिंद्रा थार रॉक्स कार पर आनंद महिंद्रा ने सिग्नेचर किया है, अब कंपनी ने इस एसयूवी के लिए सबसे बड़ी बोली लगाने वाले शख्स का नाम उजागर कर दिया है। स्पार्क मिंडा ग्रुप के सीईओ आकाश मिंडा ने पहली थार रॉक्स के लिए सबसे बड़ी 1.31 करोड़ की बोली लगाई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पहली महिंद्रा थार रॉक्स हुई डिलीवर
  • 1.31 करोड़ में नीलाम हुई एसयूवी
  • दिल्ली के आकाश मिंडा पहले ग्राहक

First Mahindra Thar Roxx Delivery: महिंद्रा ने भारतीय मार्केट में नई थार रॉक्स लॉन्च कर दी है जसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये रखी है। पहली महिंद्रा थार रॉक्स कार पर आनंद महिंद्रा ने सिग्नेचर किया है, अब कंपनी ने इस एसयूवी के लिए सबसे बड़ी बोली लगाने वाले शख्स का नाम उजागर कर दिया है। स्पार्क मिंडा ग्रुप के सीईओ आकाश मिंडा ने पहली थार रॉक्स के लिए सबसे बड़ी 1.31 करोड़ की बोली लगाई है और उन्होंने दिल्ली में इस एसयूवी की डिलीवरी ली है। बता दें कि आकाश मिंडा ने ही 2020 में पहली 3 डोर थार के लिए सबसे बड़ी 1.11 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी।

First Mahindra Thar Roxx Delivered

आकाश मिंडा ने ही 2020 में पहली 3 डोर थार के लिए सबसे बड़ी 1.11 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी

कितना बदला एक्सटीरियर

एक्सटीरियर की बात करें तो नई थार रॉक्स को इसके स्टैंडर्ड मॉडल से मिलता-जुलता लुक दिया गया है। हालांकि ताजा लुक के लिए नई 6 स्लैट ग्रिल, गोल एलईडी हेडलाइट्स, सी आकार के डीआरएल और अगले बंपर से जुड़े फॉग लाइट्स दिए गए हैं। अब इंडिकेटर्स एसयूवी के अगले फैंडर्स पर लगा दिए गए हैं, वहीं नई थार रॉक्स के साथ अलॉय व्हील्स भी काफी आकर्षक और अलग किस्म के दिए गए हैं। नई थार रॉक्स 7 रंगों - टेंगो रेड, ऐवरेस्ट व्हाइट, स्टेल्थ ब्लैक, बैटलशिप ग्रे, बर्न्ट सिएना, फॉरेस्ट ग्रीन और नेबुला ब्लू में पेश की गई है।

End of Feed