इस वजह से नीलाम की जा रही पहली Mahindra Thar Roxx, क्या आप भी लगाएंगे बोली

First Mahindra Thar Roxx To Be Auctioned: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 15 अगस्त 2024 को नई थार रॉक्स एसयूवी लॉन्च की है। अब कंपनी 12 सितंबर को इस एसयूवी की पहली यूनिट को नीलाम करने वाली है। बता दें कि 3 दरवाजों वाली थार की पहली यूनिट का भी ऑक्शन किया गया था जो 1.1 करोड़ रुपये में नीलाम हुई थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • नीलाम होगी पहली महिंद्रा थार रॉक्स
  • अच्छे काम के लिए दाम होगी रकम
  • 1.1 करोड़ थी 3 डोर थार की बोली

First Mahindra Thar Roxx To Be Auctioned: महिंद्रा ने हाल ही में नई थार रॉक्स लॉन्च की है जसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये रखी है। महिंद्रा ने घोषण की है कि पहली थार रॉक्स की नीलामी की जाएगी और इससे मिली नीलामी की रकम को अच्छे काम के लिए दान किया जाएगा। आज यानी 12 सितंबर को महिंद्रा पहली थार रॉक्स की नीलामी करने वाली है। बता दें कि 3 दरवाजों वाली थार की पहली यूनिट का भी ऑक्शन किया गया था जो 1.1 करोड़ रुपये में नीलाम हुई थी। बता दें कि महिंद्रा 3 अक्टूबर 2024 से भारतीय मार्केट में नई थार रॉक्स की बुकिंग शुरू करने वाली है।

First Mahindra Thar Roxx To Be Auctioned

महिंद्रा 3 अक्टूबर 2024 से भारतीय मार्केट में नई थार रॉक्स की बुकिंग शुरू करने वाली है

कितना बदला एसयूवी का एक्सटीरियर

एक्सटीरियर की बात करें तो नई थार रॉक्स को इसके स्टैंडर्ड मॉडल से मिलता-जुलता लुक दिया गया है। हालांकि ताजा लुक के लिए नई 6 स्लैट ग्रिल, गोल एलईडी हेडलाइट्स, सी आकार के डीआरएल और अगले बंपर से जुड़े फॉग लाइट्स दिए गए हैं। अब इंडिकेटर्स एसयूवी के अगले फैंडर्स पर लगा दिए गए हैं, वहीं नई थार रॉक्स के साथ अलॉय व्हील्स भी काफी आकर्षक और अलग किस्म के दिए गए हैं। नई थार रॉक्स 7 रंगों - टेंगो रेड, ऐवरेस्ट व्हाइट, स्टेल्थ ब्लैक, बैटलशिप ग्रे, बर्न्ट सिएना, फॉरेस्ट ग्रीन और नेबुला ब्लू में पेश की गई है।

End of Feed