Solar Car: जल्द लॉन्च होगी पहली इंडियन सोलर कार, भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में आएगी नजर

दुनिया के अधिकांश देश फिलहाल इलेक्ट्रिक कारों पर अपना ध्यान केन्द्रित कर रहे हैं। साल 2025 की शुरुआत होने में अब बस कुछ ही साल बाकी हैं और भारत मोबिलिटी एक्सपो (Bharat Mobility Expo 2025) की तारीख भी नजदीक आ रही है। इस बार भारत मोबिलिटी एक्सपो में देश की पहली सोलर कार (Solar Car) नजर आ सकती है। कौन सी है यह कार और इसमें क्या कुछ मिलेगा खास, आइये जानते हैं।

Solar Car In India: दुनिया के अधिकांश देशों में फिलहाल ग्रीन एनर्जी से चलने वाले वाहनों पर ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है। दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कार मार्केट, भारत में भी लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को पसंद करने लगे हैं और सरकार कार निर्माता कंपनियों के साथ मिलकर बेहतर इलेक्ट्रिक कारें मार्केट में पेश कर रही है। इसके साथ ही नया साल शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। नए साल में भारत मोबिलिटी एक्सपो (Bharat Mobility Expo 2025) का इंतजार भी लोग बेसब्री से कर रहे हैं। इस बार मोबिलिटी एक्सपो में भारत की पहली ‘सोलर कार’ (Solar Powered Car) को भी पेश किया जाएगा। यह कार पुणे स्थित कार निर्माता कंपनी वायवे द्वारा बनाई गई है। आइये जानते हैं इस कार में क्या कुछ खास मिल सकता है।

Solar Car

जल्द लॉन्च होगी पहली इंडियन सोलर कार, भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में आएगी नजर

तीन पहियों वाली कार

पुणे स्थित स्टार्टअप, वायवे की इस सोलर कार (Solar Car) का नाम ईवा (Vayve EVA Car) है और यह विशेष रूप से शहर और टाइट ट्रैफिक के लिए तैयार की गई एक माइक्रो कार है। इस कार में सामान्य कारों की तरह चार पहिये नहीं हैं बल्कि 3 ही पहिये हैं। यह कार बहुत ही कम जगह में पूरी तरह मुड़ जाती है और विशेष रूप से शहर के तंग ट्रैफिक का सामना करने वाले यूजर्स के लिए तैयार की गई है। इस कार को पहले भी एक बार लोगों के सामने पेश किया जा चुका है। इसीलिए इस कार से संबंधित कुछ फीचर्स हमें पता हैं जिनके बारे में आपको नीचे बताया जा रहा है।

End of Feed