पहली Bike खरीद रहे हैं? माइलेज से ज्यादा इन बातों पर दें ध्यान

First Bike Buying Guide: पहली बार बाइक खरीद रहे हैं तो केवल माइलेज देखना ही काफी नहीं है। आपके लिए हल्की और इजी हैंडलिंग वाली बाइक ज्यादा प्रैक्टिकल हो सकती है।

First Bike Buying Guide: पहली बाइक खरीदना किसी भी बायर के लिए एक बेहद खास अनुभव होता है। हालांकि नई बाइक खरीदने पर कई लोग सबसे पहले माइलेज पर ध्यान देते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि ज्यादा माइलेज वाली बाइक ही सबसे बेहतर विकल्प होती है। लेकिन केवल माइलेज देखकर बाइक खरीदना एक सही फैसला नहीं माना जा सकता। बाइक का कंफर्ट, सेफ्टी, मेंटेनेंस और राइडिंग जरूरतें भी उतनी ही मायने रखती हैं।

First Bike Buying

First Bike Buying (AI Generated Image)

हल्की बाइक

बाइक खरीदने से पहले अपनी जरूरत को समझना जरूरी माना जाता है। अगर बाइक का इस्तेमाल रोजाना सिटी ट्रैफिक में करना है तो हल्की और इजी हैंडलिंग वाली बाइक ज्यादा प्रैक्टिकल हो सकती है। वहीं लंबे हाइवे राइड्स या टूरिंग पसंद करने वालों के लिए पावरफुल इंजन और कंफर्टेबल सिटिंग मायने रखती है।

राइडिंग कंफर्ट

नई बाइक खरीद रहे हैं तो राइडिंग कंफर्ट को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कई बार ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक लंबी दूरी पर उतनी कंफर्टेबल नहीं होती। सीट कुशनिंग, राइडिंग पोस्चर और सस्पेंशन क्वालिटी जैसी चीजें डेली यूज में बड़ा फर्क पैदा करती हैं। खराब कंफर्ट वाली बाइक लंबे समय में बैक पेन और थकान की वजह बन सकती है।

बाइक के सेफ्टी फीचर्स

इसके अलावा, बाइक के सेफ्टी फीचर्स भी बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं। आज के समय में कई बाइक में ABS (Anti-lock Braking System), disc brakes और बेहतर टायर ग्रिप जैसे फीचर्स मिलते हैं। केवल माइलेज के लिए सेफ्टी फीचर्स को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। खासकर नए राइडर्स के लिए अच्छी ब्रेकिंग सिस्टम वाली बाइक ज्यादा सुरक्षित मानी जाती है।

बाइक की परफॉर्मेंस

बाइक ले रहे हैं तो परफॉर्मेंस पर भी ध्यान देना जरूरी है। हो सकता है कि बाइक ज्यादा माइलेज दे लेकिन पिकअप और स्मूदनेस के मामले में कमजोर हो। अगर डेली ओवरटेकिंग, फ्लाओवर या हाईवे राइडिंग ज्यादा है तो बैलेंस्ड परफॉर्मेंस वाली बाइक बेहतर एक्सपीरियंस देती है।

मेनटेनेंस कॉस्ट और सर्विस नेटवर्क

पहली बार बाइक ले रहे हैं तो Maintenance cost और service network को भी समझना जरूरी है। कई लोग केवल शोरूम प्राइस देखकर बाइक खरीद लेते हैं, लेकिन बाद में स्पेयर पार्ट्स और सर्विंसिंग पर ज्यादा खर्च आने लगता है। इसलिए ऐसी ब्रांड चुनना फायदेमंद माना जाता है जिसका सर्विस नेटवर्क मजबूत हो और पार्ट्स आसानी से उपलब्ध हों।

फ्यूल टैंक कैपेसिटी

इसके अलावा, पहली बार बाइक ले रहे हैं तो फ्यूल टैंक कैपेसिटी और प्रैक्टिकल यूजेबिलिटी पर भी ध्यान देना चाहिए। अगर रोजाना लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, तो बार-बार पेट्रोल भरवाने से बचने के लिए बड़ी फ्यूल टैंक कैपेसिटी वाली बाइक उपयोगी हो सकती है। साथ ही स्टोरेज स्पेस, मोबाइल चार्जिंग और डिजिटल कंसोल जैसे मॉडर्न फीचर्स भी राइडिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं।

End Article
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार...

End of Feed