इलोन मस्क ने शोकेस की शानदार लुक वाली 2 गाड़ियां, साइबरकैब और रोबोवैन

Tesla Cybercab And Robovan: टेक अरबपति ने रोबोटैक्सी इवेंट के दौरान ईवी कंपनी के पूरी तरह से चालक रहित (ड्राइवरलेस) वाहन के प्रोटोटाइप का खुलासा किया। इसे अमेरिका में 'वी, रोबोट' का नाम दिया गया है। इसी के साथ भविष्य में लाए जाने वाले वाहनों को भी शोकेस किया गया, जिसमें एक इलेक्ट्रिक वैन भी शामिल थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • इलोन मस्क ने शोकेस की दो कारें
  • साइबर कैब के साथ दिखाई रोबोवैन
  • सस्ती होगी और लोगों के लिए सेफ

Tesla Cybercab And Robovan: एलन मस्क द्वारा संचालित टेस्ला ने शुक्रवार को अपनी पहली साइबरकैब को पेश किया। इसकी लागत 30,000 डॉलर से कम होगी और औसत परिचालन लागत लगभग 0.20 डॉलर प्रति मील होगी। यह शहर में पहले से मौजूद टैक्सी (ट्रेडिशनल सिटी टैक्सी) की कीमत से कम है। टेक अरबपति ने रोबोटैक्सी इवेंट के दौरान ईवी कंपनी के पूरी तरह से चालक रहित (ड्राइवरलेस) वाहन के प्रोटोटाइप का खुलासा किया। इसे अमेरिका में 'वी, रोबोट' का नाम दिया गया है। इसी के साथ भविष्य में लाए जाने वाले वाहनों को भी शोकेस किया गया, जिसमें एक इलेक्ट्रिक वैन भी शामिल थी।

Tesla Cybercab And Robovan

यह शहर में पहले से मौजूद टैक्सी (ट्रेडिशनल सिटी टैक्सी) की कीमत से कम है

बटरफ्लाइ विंग दरवाजे

साइबरकैब एक ऐसा वाहन है, जो स्टीयरिंग व्हील और पेड्लस के साथ नहीं आता है। यह स्वायत्त वाहन के उद्देश्य से बनाया गया है। इस वाहन के दरवाजे तितलियों के पंखों की तरह ऊपर की ओर खुलते हैं। इस खास वाहन में एक छोटा केबिन मौजूद है और भीतर दो लोगों के बैठने की पर्याप्त जगह मौजूद है। यह दिखने में साइबरट्रक की तरह ही दिखता है। इस वाहन में प्लग-इन चार्जर की सुविधा नहीं दी गई है, इसकी जगह इंडक्टिव चार्जिंग दी गई है। टेस्ला के मालिक की मानें तो यह वायरलेस चार्जिंग की तरह काम करता है।

End of Feed