जेब में रखें पैसा! जनवरी 2026 में डस्टर से लेकर इलेक्ट्रिक SUV तक मचाएंगी धमाल

जनवरी 2026 भारतीय ऑटो बाजार के लिए बेहद खास रहने वाला है। नए साल की शुरुआत में ही रेनो डस्टर से लेकर कई इलेक्ट्रिक SUV तक लॉन्च होने जा रही हैं, जो फीचर्स, रेंज और कीमत के मामले में ग्राहकों को आकर्षित करेंगी। अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह महीना आपके लिए शानदार मौके लेकर आ रहा है।

नया साल 2026 भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए काफी खास रहने वाला है। साल की शुरुआत यानी जनवरी महीने में ही कई बड़ी और चर्चित कारों की लॉन्चिंग तय मानी जा रही है। इससे पहले महिंद्रा XUV 7XO, टाटा पंच फेसलिफ्ट और न्यू जनरेशन किआ सेल्टोस जैसे मॉडल बाजार में आ चुके हैं, लेकिन अभी भी कई अहम गाड़ियां लॉन्च होनी बाकी हैं। ऐसे में जनवरी 2026 में कार खरीदारों के पास ढेरों नए विकल्प मौजूद होंगे।

Cars to launch in Jan 2026

लॉन्च होंगी ये 6 कारें

रेनो डस्टर

सबसे पहले बात करते हैं नई रेनो डस्टर की, जिसे 26 जनवरी 2026 यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर लॉन्च किया जा सकता है। रेनो डस्टर भारतीय कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट का एक जाना-पहचाना नाम है। नई डस्टर के सामने आए स्पाई शॉट्स में इसका डिजाइन इंटरनेशनल मॉडल से थोड़ा अलग नजर आता है। इसके केबिन में 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑल-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जर और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे आधुनिक फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इंजन ऑप्शन इंटरनेशनल मार्केट जैसे ही हो सकते हैं।

End of Feed